संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित और प्रतिक्षित फिल्म पद्मावती का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोन का लुक भी फैन्स के सामने आ गया है। पोस्टर में दीपिका का लुक किसी पारंपरिक महारानी की ही तरह दिख रहा है और चित्तौड़ की रानी पद्मावती जैसी दिखने के लिए उन्होंने पारंपरिक परिधान पहने हैं। दीपिका के गहने भी बेहद भारी और पारंपरिक डिज़ाइन्स के पहने हैं।
फिल्म में दीपिका के साथ उनके बॉयफ्रेंड रनवीर सिंह और ‘उड़ता पंजाब’, ‘हैदर’, ‘कमीने’जैसी फिल्में कर चुके शाहिद कपूर भी हैं। रनवीर सिंह जहां अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नज़र आएंगे, वहीं शाहिद कपूर महाराज रावल रतन सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज़ करने के पहले फिल्म की टीम ने इसकी घोषणा भी बड़े मनोरंजक तरीके से किया था। फिल्म के ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के लोगो को शेयर करते हुए लिखा गया, “रानी पद्मावती पधार रही हैं… कल सूर्योदय के साथ.” वहीं फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा “चित्तोड़ की महारानी, शौर्य और सौंदर्य का प्रतीक. रानीपद्मावती।” जबकि रनवीर सिंह ने लिखा, “मल्लिका-ए-चित्तोड़, पद्मावती। ”
देवी स्थापना के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से. #Padmavati @deepikapadukone @shahidkapoor @RanveerOfficial pic.twitter.com/3q9WIpSH6z
— Padmavati (@FilmPadmavati) September 21, 2017
#Padmavati @FilmPadmavati pic.twitter.com/MenI9N7qFz
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) September 21, 2017
ये भी पढ़े-
