वैलेंटाइन डे का नाम सुनते ही रोम-रोम रोमांटिक हो उठता है। हर लवर अपने पार्टनर को सरप्राइज देकर उसे यादगार लम्हा देना चाहता है। ऐसे में टीवी सितारे भी कहाँ पीछे रहने वाले हैं। वह भी इस दिन को लेकर खासा उत्साहित हैं। आइए जानते हैं इनक नजर में प्यार के क्या मायने हैं और कैसे करेंगे ये अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट –
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रवि दुबे – धारावाहिक जमाई राजा में सत्या का किरदार निभाने वाले रवि दुबे कहते हैं कि मेरे लिए सच्चा प्यार वही हैं जिसके आस पास आप अपने अच्छे और बुरे दोनों वक्त में आसानी से रह पाएं। प्यार का मतलब किसी इंसान की कमियों को जानते हुए उसके साथ रहना है और उस इंसान को वैसे अपनाना है जैसा वह है। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसमें साथी के दूर होने पर आपको कमी महसूस होती है और जब वह साथ हो तो ऐसा लगता है जैसे हर चीज़ सही हो। इसलिए इस साल मैं सरगुन के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर मनाना चाहता हूँ और अपने 5 साल पुराने रिश्ते को इसी तरह से सेलिब्रेट करूँगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिद्धि डोगरा – टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा बताती हैं कि प्यार वो गहरा रिश्ता है जो दो लोगों को आपसी विश्वास के साथ आपस में जोड़ता है। प्यार सिर्फ पुरुषों और महिलाओं, लड़कों और लड़कियों के बीच ही तक सीमित नहीं होता है। वह पिता और बेटी, अच्छे दोस्तों के बीच में भी हो सकता है। प्यार शारीरिक आकर्षण तक ही नहीं है बल्कि उससे कई गुना बढ़कर है। इस वैलेंटाइन डे मैं अपने पति राकेश बापट के साथ एक रोमांटिक डिनर पर जाऊँगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐश्वर्या सखुजा – मेरे लिए प्यार का मतलब आपसी समझ, उत्साह और सकारात्मकता है जो दोनों पार्टनर के बीच में होनी चाहिए। मैं वैलेंटाइन डे में ज्यादा विश्वास नहीं रखती हूँ मेरे लिए प्यार का कोई दिन नहीं होता है वो जिंदगी भर का वादा है। मेरे पति रोहित शहर से बाहर हैं मैं उनसे रोज बात करती हूँ। हमारा रिश्ता हमारे साथ की तरह मजबूत है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलिल अंकोला – क्रिकेटर से एक्टर बनें सलिल अंकोला कहते हैं कि – मेरे नजरों में तो प्यार का मतबल है शेयरिंग जो आपको अपने एहसास बांटना सीखाता है। मेरी पत्नी रिया और मेरे लिए हर दिन स्पेशल है। मैं उसे गिफ्ट देता हूँ, हम साथ में बाहर घूमने जाते हैं, मनपसंद खाना खाते हैं। कभी-कभी तो मैं उसके लिए खाना घर में खुद बनाता हूँ। मैं उसे स्पेशल फील कराना चाहता हूँ क्योंकि मैं जानता हूँ मैं उसके लिए कितना स्पेशल हूँ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मृणाल जैन – मेरे लिए वैलेंटाइन डे बहुत स्पेशल डे है। मैं मानता हूँ कि अपने साथी को दिखाना चाहिए कि आप उन्हें हर दिन प्यार करते हैं, लेकिन इस दिन प्यार में एक अलग सी वाइब्स होती है। मेरा पहला वैलेंटाइन डे बहुत यादगार है। मैं उस वक्त वैलेंटाइन एपिसोड की शूटिंग कर रहा था। जब शूटिंग खत्म हो गई तब मैंने उसी सेट पर स्वीटी के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस साल, मैं अपनी पत्नी स्वीटी को स्पेशल गुलाब और कार्ड का सरप्राइज दे रहा हूँ। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अनिरुद्ध दवे – मैं खुश हूँ कि मुझे शुभी अहूजा जैसा सच्चा प्यार मिला। वह बहुत ही समझदार है। एक ही पेशे के होने से हमारे रिलेशनशिप मजबूत होने में मदद मिली है। जब भी मैं शूटिंग नहीं कर रहा होता हूँ तो मैं कोशिश करता हूँ कि उसके साथ पूरा समय बिताऊँ। इस वैलेंटाइन डे मैं शुभी को कैंडल लाइट डिनर पर ले जा रहा हूँ। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
अर्जुन बिजलानी – मेरी नजरों में प्यार एक दूसरों की जरूरतों को समझने, साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का नाम है। बिना प्यार की जिंदगी ठीक वैसी ही होती है जैसे कि बिना नमक का खाना। मैं तो इस वैलेंटाइन डे अपनी पत्नी नेहा और परिवार के साथ जश्न मनाने वाला हूँ। मैं हमेशा अपने आप को एक हैप्पी मैरिड मैन की तरह देखता हूँ और ये सब मुमकिन हुआ है नेहा के सपोर्ट की वजह से।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ज्योत्सना चंदोला – मेरे लिए प्यार वो है जो सही मायने में अपने साथी का ख्याल रखें, उसका अच्छा दोस्त बनें और अपने सारी बातें उसके साथ शेयर करें। इस वैलेंटाइन डे मैंने अपने स्वीट हसबैंड नीतेश के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है। उन्होंने कहा है कि उस दिन वो काम में व्यस्त हैं, इसलिए मैंने घर को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाने की प्लानिंग की है साथ ही पंखों के ऊपर भी फूल डालूंगी। जब वो घर में एंटर करते ही फैन ऑन करेंगे तब मेरे प्यार की बरसात होगी और फिर हम साथ मिलकर केक काटेंगे। ये पल हमारे लिए बहुत रोमांटिक साबित होने वाला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुदीप साहिर –  उनका कहना है कि वैलेंटाइन डे ही सिर्फ एक दिन नहीं है कि जब हम अपने प्यार को इमपोटेंस दें। पर अपनी रोज की व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस दिन को प्यार के लिए यादगार जरूर बनाना चाहिए। सुदीप कहते हैं कि इस वैलेंटाइन तो वो अपनी पत्नी अनंतिका को पहले रिलेक्स करने स्पा के लिए भेंजेगे और फिर शाम में उन्हें एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अमल सहरावत – प्यार एक जादुई चुंबक है जिससे कोई उम्मीद नहीं जुड़ी होती है। प्यार की शर्त ही यही है कि कोई प्यार में शर्त न हो। पर्सलन लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में सही संतुलन होना जरूरी है इसके लिए बेशक सही जीवनसाथी होना जरूरी है। 

 

 

 आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।