अच्छी खबर ये है कि मत्व के शो मेकर्स कितनी है मोहब्ते का सीजन 2 लेकर आने की प्लांनिग कर रहे है और ये शो एक परिमित श्रृंखला हो सकता है। वास्तविक जीवन में भी कृतिका कामरा और करण कुंद्रा एक दूसरे को डेट कर रहे थे पर कुछ साल पहले उनके रास्ते अलग हो गए और थाम लिया दामन वीजे और अभिनेत्री अनुषा का जबकि कृतिका अपने सिंगल स्टेटस का आनंद ले रही हैं। देखना ये है कि क्या इस शो के जरिये ये जोड़ी रियल लाइफ में फिर एक साथ न हो जाये वीजे अनुषा आपके लिए तो खतरे की घंटी बज़ गयी है।

दिल मिल गए से लोगो के दिलो में बसने वाली जेनिफर विंगेट ने उनके बारे में चल रही सारी अफवाहों पर ट्वीट करके विराम लगा दिया है।अपने ट्वीट में कहा कि उन्होनें करन ग्रोवर से किसी भी तरह की कोई ऐलेमनी नहीं मांगी है यह सिर्फ एक अफवाह है और उन्हें विपाशा और करन के रिश्ते से कोई एतराज नहीं बल्कि वो तो उन दोनों के लिए खुश है। सरस्वतीचन्द्र और दिल मिल गए से लोगो के दिल जोड़ने वाली जेनिफर वाकई अपने एक्स-हस्बैंड के लिए आपका ऐसा जस्बा काबिले तारीफ है। दुआ करते हैं कि आपके टूटे हुए दिल को जोड़ने वाला कोई जल्दी ही मिल जाये।
सुपरफास्ट खबरे –

1 नागिन में होगी गौहर खान की एंट्री। क्या बात है गौहर नागिन के सामने आप अपना आइटम सॉन्ग परफॉर्म करेंगी।

2 -कुमकुम भाग्य में आख़िरकार आलिया होंगी गिरफ्तार। प्रज्ञा को मारने की कोशिश की थी न अब खाओ आलिया जेल की हवा।

3 -क़ुबूल है में आएगा लीप पर शुक्र है कि ये लीप आखरी होगा। इतने लीप तो रियल लाइफ में भी नहीं होते जितने की इस शो में आ गए है। ऐसे शो ख़त्म क्यों नहीं होते हैं।
