सोनी टीवी के लोकप्रिय शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में जैसे-जैसे कहानी बढ़ रही है वैसे-वैसे इसकी लोकप्रियता और दर्शकों से इसका जुड़ाव भी बढ़ता जा रहा है। जल्दी ही शो की कहानी स्कूल से निकलकर मुख्य कलाकारों के कॉलेज लाइफ में जाएगी और इसी समय कहानी में जानी मानी एक्टर गुड्डी मारुती की एंट्री होगी।
शो में गुड्डी मारुती कॉलेज की प्रिंसिपल बानी नज़र आएँगी जो नब्बे के दशक के टीचरों की तरह काफी स्ट्रिक्ट दिखाई जाएँगी। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए गुड्डी मारुती ने कहा, ये शो मैं पहले एपिसोड से देख रही हूँ और ये शो मुझे अपने उन दिनों की बहुत याद दिलाता है जब हम स्कूल में थे, या नब्बे के दौर के हमारे लाइफ की कई यादें इस शो से ताज़ी हो जाती है। जब प्रोडक्शन हाउस ने इस शो के लिए मुझे कांटेक्ट किया तो बता नहीं सकती की मुझे कितनी ख़ुशी हुई थी।
बता दें सोनी पर चल रहे शो ये उन दिनों की बात है में दो ऐसे युवाओं की कहानी चल रही है जो नब्बे के दौर के हैं और यही वजह है की इस शो से दर्शक बहुत ज्यादा रिलेट कर रहे हैं लोग इस शो को देखकर इमोशनल भी फील करते हैं क्यूंकि शो में दिखाए गए स्कूल के सीन्स या घर, मार्किट आदि के सीन्स भी ऐसे ही शूट किये गए हैं जिन्हें नब्बे के दशक की याद आ जाये।
