दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर की जोड़ी को न सिर्फ रील बल्कि रियल लाइफ में काफी पसंद की जाती है। दोनों ने शादी से पहले कई फिल्मों में साथ का काम किया है। उनकी इस रोमाटिंक जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। दोनों के बीच का प्यार फिल्म मेें साथ दिखा जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका की जो तस्वीर वायरल हो रही हैं ये उनकी सात साल पहले की है। ये तस्वीर फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर क्लिक की गई है जिसमें रणवीर सिंह दीपिका की कमर को घूरते नज़र आ रहे हैं। 
View this post on Instagram

No caption needed 😉 @deepikapadukone #RamLeela

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

खास बात ये है कि इस तस्वीर की रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वहीं तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, ‘किसी कैप्शन की आवश्यकता नहीं है।’ वहीं इस तस्वीर पर दीपिका ने लिखा है, ‘और सात सालों में भी कुछ नहीं बदला।’ बता दें कि दोनों की इस तस्वीर को फैंस के साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अबतक लाखों की संख्या में लाईक्स मिल चुके हैं। वहीं रणवीर और दीपिका के दोस्तों रैपर स्लोचीता ने कमेंट किया है, “बाजीराव की नजर पर भी संदेह नहीं करते।’ दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ’83’ और दीपिका ‘छपाक’ में नज़र आने वाली हैं।