इस पोस्टर में ऋतिक रोशन और पूजा हेगडे एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर ही आप ये अंदाजा लगा लेंगे कि फिल्म में ऋतिक के साथ पूजा की केमेस्ट्री कैसी होगी।

प्राचीन शहर मोहनजो दारो की पृष्टभूमि पर बनी यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है और अब तक इस फिल्म के एक्शन सीन्स को ही ज्यादा चर्चा मिली थी और ऐसा लग रहा था कि फिल्म में ऋतिक के एक्शन सीन्स प्रमुख होंगे। लेकिन इस पोस्टर के रिलीज़ के साथ ही ये भी साफ हो गया कि फिल्म की कहानी में रोमांस की गुंजाइश भी है।

देखिए फिल्म का नया पोस्टर-

 

अब देखना ये है कि जैसा रेस्पॉन्स फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को मिला है, वैसा रेस्पॉन्स फिल्म को मिलता है या नहीं। ये फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।

 

ये भी पढ़े- 

जानिए क्यों इस हीरोइन को मिली ऋतिक के साथ ग्रैंड डेब्यू

‘मोहनजो दारो’ में ऋतिक ने किए हैं अनोखे एक्शन सीन्स 

बच्चों के लिए प्रियंका का ‘फेयर स्टार्ट’

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।