पर इस बार उन्होनें कुछ अलग किया है। विपदा की इस घड़ी में उन्होनें मौजूदा दौर के स्टार्स के साथ मिलकर एक वीडियो सांग बनाया है। गाने के बोल बेहद ही रचनात्मक बन पड़े हैं और मौजूदा दौर के हालात को अच्छे से दर्शाते हैं।
‘जीत जाएगा इंडिया मुस्कुरायेगा इंडिया’-
गाने के बोल अपने आप ही अभी के हालात को दर्शा रहे हैं। जी हां, हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों ना हो इंडिया उस से उबर जाएगा। गाने की ये पंक्तियां ‘जीत जाएगा इंडिया मुस्कुरायेगा इंडिया’-\ दिलों में नई उम्मीद की रौशनी भरती है। अंधेरा छटेगा, हटेगी ये रोक-टोक पाबंदियां, सड़कों पर फिर शुरू होगा लोगों का मेला फिर वापस आएगी लाइफ पटरी पर। ये अंधेरा छटेगा और आएगा वापस उजाला। बस कुछ दिन की बात और है। गाने का ये टैगलाइन पूरी कहानी को अपने शब्दों के जरिये बयां कर रहा है। इस गाने के बोल लिखे हैं “कौशल किशोर ने। इस म्यूजिक वीडियो को “जस्ट म्यूजिक के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी आवाज दी है संगीतकार “विशाल मिश्रा” ने इन्होनें ही इस गाने में अपना संगीत भी दिया है और इसे कंपोज भी किया है।
कौन- कौन से हैं सितारे-
हालांकि कोरोना की वजह से शूटिंग बाहर हो नहीं सकती थी तो सारे सितारों ने अपने छतों और बॉलकनी से ही इस गाने की शूटिंग की है। इस म्यूजिक वीडियो में अभी के लगभग सारे पॉपुलर स्टार्स मौजूद हैं। वीडियो की शुरूआत देश के “प्रधानमंत्री से शुरू होती है। फिर “अक्षय कुमार” से शुरू होती यह वीडियो “कियारा आडवाणी” तक पहुंचती है। इस वीडियो में जिन सितारों ने मुख्य रूप से काम किया है वह हैं अक्षय कुमार, जैकी भगनानी, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुर्राना, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, अनन्या पांडे, आरजे मलिश्का, शिखर धवन
कहना गलत ना होगा ऐसे समय में जब देश को देश के लोगों को हिम्मत रखने की बहुत जरूरत है। धैर्य रखने की बहुत जरूरत है। यह सांग कहीं ना कहीं उस हिम्मत को जोड़ता है। फिलहाल यह सांग काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस सांग को सुने और अपने अंदर के हिम्मत को जगाएं। जब ऐसी भयावह स्थिति बन पड़ी है। देश ऐसे बुरे दौर से गुजर रहा है ऐसे में इस सांग को सुनना वाकई काफी ही सुकूनदायक और प्रेरणादायक है।
