रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी का आयोजिन गुरुवार 28 जून को उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अंबानी परिवार जश्न में डूबा हुआ दिख रहा है। एक खास वीडियो में नीता अंबानी बेटे की पार्टी में ट्रेडिशनल अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
नीता अंबानी इस प्री-एंगेजमेंट पार्टी में रेड साड़ी लुक में नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने हैवी ज्वैलरी और नथ से कम्पलीट किया। नीता पर यह लुक बेहद जंच रहा था। पार्टी के एक खास वीडियो में नीता फिल्म ‘कांई पो चे’ के गाने शुभारंभ.. पर थिरकती नजर आ रही हैं-
पार्टी के और दूसरें वीडियो में नीता की बेटी ईशा अंबानी भाई आकाश अंबानी और होने वाली भाभी श्लोका मेहता के साथ गुजराती परंपरा के अनुसार रस्में निभा रही हैं। पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें ईशा अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता इस पार्टी को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की सगाई के लिए एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। श्लोका मेहता ने इस फंक्शन के लिए लाइट कलर का लहंगा पहना था और आकाश अंबानी ने उसी के कंट्रास्ट की शेरवानी पहनी थी। श्लोका की ड्रेस की सबसे खास बात ये रही कि वो उन्होंने अपने लहंगे को गुजराती स्टाइल में कैरी किया। उन्होंने लहंगे का दुप्पटा पीछे से आगे की ओर पहना था। अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं। आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं।
इनकी सगाई 30 जून को होगी. अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए खास डिजिटल कार्ड बनवाया है। कार्ड में फिल्म ‘काई पो चे’ का गाना ‘हे शुभारंभ ओ शुभारंभ मंगल बेला आई’ का गाना चल रहा है। कार्ड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की तस्वीर, सगाई की तारीख और समय के बारे में बताया गया है।
आपको बता दें, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी. जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। वहां आकाश और श्लोका का फोटोशूट भी हुआ था।
