टीवी रियलटी शो बिग बॉस 13 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इस शो में हर रोज नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस शनिवार, शो के वीकेंड का वॉर एपिसोड में अचानक एविक्शन हो गया, जिसके तहत एक हफ्ते पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इतनी जल्दी तहसीन के शो से इतनी जल्दी बेघर होने पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि शो में जब तहसीन ने एंट्री ली थी तो उन्होंने काफी आत्मविश्वासे के साथ शो ये दावा किया था कि वो ये शो जीतकर ही जाएंगे। ऐसे में एक हफ्ते में ही तहसीन के बाहर हो जाने पर सभी हैरान हैं। 
वहीं सोशल मीडिया पर तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका वाड्रा ने एक पोस्ट लिखकर तहसीन के बिग बॉस के घर से बेघर होने के वजह बताई है। दरअसल, मोनिका वाड्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी मे तहसीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि आयोध्या मामले और देश की मौजूदा राजनीतिक हालात के चलते तहसीन को अपनी बिग बॉस की जर्नी को छोड़ना पड़ा है। 
ये भी पढ़े: