आपको बता दें कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी नहीं जो सरोज खान की ​इज्जद न देता है। उन्होंने अपने ​डांसिग कॅरियर में लगभग 2 हजार से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किए हैं। माधुरी दीक्षित ने सरोज खान के बारे में कहा था, ‘सरोज जी के साथ मैंने कॅरियर की शुरुआत की है। वो बहुत ही टैलेंटेड लेडी हैं। वो एक ऐसी कलाकार हैं जो पूरे गाने को ब्यूटीफुल बना देती हैं।’ बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि सरोज खान को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है और वे इसी के चलते यंग एक्ट्रेसेस को डांस क्लासेस दे रही थीं।
कुछ समय पहले सरोज खान ने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं सलमान खान से मिली थीं और उन्होंने मुझसे पूछा आप आजकल क्या रही हैं? तो मैंने उन्हें ईमानदारी से बताया कि मेरे पास इन दिनों कोई काम नहीं है। इसलिए मैं यंग एक्ट्रेसेस को इंडियन क्लासिकल डांस सिखा रही हूं। मेरी बात सुनने के बाद सलमान बोले- अब आप मेरे साथ काम करेंगी।’ कुछ समय पहले सरोज ने माधुरी की फिल्म कलंक के एक गाने की कोरियोग्राफी भी की थी।