हिना खान की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। उनके पहले ही शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की लोकप्रियता और अक्षरा के रूप में उनके किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि हिना बिग बॉस में भी आराम से फिनाले तक गई। ये बात और है कि शिल्पा शिंदे के सामने उनके वोट्स कम हो गए, लेकिन इस शो से लोग ये तो समझ गए हिना किसी फैशनिस्ता से कम नहीं हैं। बिग बॉस में उनके नाइट ड्रेस से लेकर गाउन्स और उन ड्रेसेज़ के साथ उनका हेयर स्टाइल सभी हमेशा चर्चा में रहे और लगभग सभी सेलिब्रिटी गेस्ट्स ने उनके लुक की तारीफ भी की थी। 
अब हाल ही में हिना खान ने दुबई फैशन वीक में डिज़ाइनर अर्पिता राज के लिए जो ट्रेडिशनल लुक ट्राई किया है उसमें वो बेहद आकर्षक तो जरूर लग रही हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका ये लुक दीपिका पादुकोण से इंस्पायर्ड है। दीपिका पादुकोण ने कुछ इसी तरह का लुक एचटी स्टाइल अवॉर्ड्स 2018 में पहना था। हिना के इस फोटो को देखते ही ऐसा लगता है जैसे उनका पूरा लुक दीपिका को देखकर प्लान किया गया हो। देखिए-
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 

❤️ Walked for @arpitha_raj_randeep at the #DubaiFashionLeague

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



 
 

One more #random

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on



साड़ी, मेकअप, गहने सब सेम-सेम
बिगबॉस के बाद से ही स्टाइल आइकन बन चुकी हिना खान ने पिछले कुछ दिनों में कई रैम्प शो़ज़ भी किए हैं जिनमें लैक्मे फैशन वीक भी शामिल है। दुबई में हिना ने रेड कलर की सिल्क साड़ी के साथ पारंपरिक पोलकी के गहने पहने थे। बालों में गजरा लगाकर वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। वैसे ये भी देखने लगायक है कि उनका ये लुक दीपिका पादुकोण से कितना मिलता है। दोनों ने चोकर पहने हैं, साड़ी भी एक जैसी और हेयर स्टाइल के साथ-साथ आंखों में लगा काजल भी सेम-सेम है। 
 



 



सिर्फ कंगन का है अंतर
बता दें, ये साड़ी दीपिका को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने गिफ्ट की है और दीपिका इस साड़ी को बड़े चाव से पहनती हैं। वैसे हिना और दीपिका के इस लुक में एक अंतर जो नज़र आ रहा है वो ये कि दीपिका ने अपने हाथों में कुछ नहीं पहन रखा है, जबकि हिना ने अपने लुक को ब्राइडल टच देते हुए दोनों हाथों में कंगन पहन रखें हैं।