करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की ऐण्ड का’ की मोशन पोस्टर को देख कर लगता है की ये अपने आप में प्यार के नए नियम बनाने की तयारी में है. इसमें करीना एक्टर अर्जुन कपूर को मंगलसूत्र बांधते हुए दिख रही है. करीना और अर्जुन की अनोखी जोड़ी की ताज़गी और आर. बाल्की की कहानी कहने का अंदाज़, इस फिल्म को इस साल की उन फिल्मों में शामिल करता है जिनका दर्शक सबसे ज्यादा इंतज़ार कर रहे हैं.
फिल्म का मोशन पोस्टर अर्जुन कपूर और अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल साइट्स पर शेयर किया है.

अबतक बाल्की की बनाई सभी फिल्में चाहे वह ‘चीनी कम’ हो, ‘पा’ या फिर ‘शमिताभ’ हो, अपने अलग अंदाज़ के लिए दर्शकों को याद है. इस फिल्म के पोस्टर को देखकर भी हम ये तो समझ गए हैं की इसमें भी कुछ नया जरूर होगा। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है.
फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मेहमान भूमिका में दिखेंगे.
