नागिन का रोल कैसे मिला ?
मैं इंडस्ट्री में अपने कॉमिक रोल के लिए फेमस हूँ। जब डायरेक्टर एक क्यूट और चुलबुली सी नागिन की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें लगा कि ये किरदार मैं ही निभा सकती हूँ और फिर क्या मैं बन गई इच्छा प्यारी नागिन।
रोमांस पसंद है ?
मेरा तो रोम-रोम रोमांटिक हैं। मैं खुद से बहुत प्यार करती हूँ। अपने लिए गाने गाती हूँ अपने आपको कॉम्पलीमेंट देती हूँ, रोमांटिक फिल्में देखती हूँ।
आपका फैशन स्टेटमेंट क्या है?
जो खुद को कम्फर्टेबल लगे वहीं पहनती हूँ। दुनिया के दिखावे में नहीं आती। मुझे नंबर है पर जब मुझे कही जाना होता है तो मैं अपने चश्मे पहनना जाता पसंद करती हूँ न कि लेंस। वैसे मैं वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन लुक पहनना प्रिफर करती हूँ।
अपनी खूबसूरती का ख्याल कैसे रखती हैं ?
अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए नैचुरल तरीके अपनाती हूँ। मुझे मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। काजल और लिपस्टिक के अलावा और किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करतीं।
हमने सुना है आप शॉपोहोलिक हो ?
शॉपिंग करना तो लड़िकयों का पहला राइट है। मुझे दिल्ली, चड़ीगढ़ और मुम्बई शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेस लगते हैं। मुझे तो कपड़े, जूतियां और झुमकों के लिए स्ट्रीट शॉपिंग बेस्ट लगती है लेकिन बैग मुझे ब्रांडेड ही पसंद हैं।
आपका ड्रीमबॉय कैसा होगा ?
बिल्कुल सपनों के राजकुमार जैसा। भले ही वो दिखने में जैसा हो लेकिन वो लॉयल होना चाहिए। जो मेरे जज्बातों को समझे, केयरिंग हो लविंग हो बस एक अच्छा इंसान होना चाहिए।
रियल में प्रियल कैसी हैं?
मैं रियल में भी शो की इच्छा जैसी ही हूँ जो सबकी इच्छा पूरी करती है। मैं बच्चों को बहुत प्यार करती हूँ क्योंकि मैं अपना बचपना कभी खोना नहीं चाहती।
फेवरेट फूड – चाइनीज
फेवरेट डेस्टिनेशन – हिमाचल प्रदेश
ड्रीम डेस्टिनेशन – पेरिस
