फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के तीनों लीड कैरेक्टर्स आलिया, सिद्धार्थ और फवाद खान 15 मार्च को दिल्ली पहुंचे और फिल्म के बारे में बातचीत की। इस प्रेस मीट की सबसे रोचक बात ये रही कि 15 मार्च को ही आलिया का जन्मदिन था और उन्होंने पूरे मीडिया के सामने खुशी-खुशी केक काटा ।

 

फिल्म की टीम के साथ मीडिया के सामने केक काटती आलिया भट्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर करते हुए आलिया ने कहा कि इस फिल्म के लिए हर कोई मुझे यही कह रहा है कि मैं लकी हूं कि मुझे दो-दो हॉट स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार अपनी फैमिली की याद आई और वे दिल्ली को बहुत मिस करते हैं।

 

 

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ इस साल की उन फिल्मों में शामिल है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे ये इंतजार जायज भी है, आखिर इस फिल्म में यंगस्टर्स के बीच फेमस आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के आलावा फिल्म ‘खूबसूरत’ से लोकप्रिय हुए फवाद खान भी मुख्य भूमिका में दिखने वाले। इव तीनों के अलावा फिल्म में ऋषि कपूर भी बिलकुल नए गेटअप में दिखेंगे ।

 

 

 

 

केक काटते हुए देखें आलिया का ये वीडियो-

 

 

 



दिल्ली में आलिया ने मनाया अपना जन्मदिन

#बॉलीवुडगॉसिप #कपूरएंडसंस #aliabhatt #aliabirthday #आलिया #हैप्पीबर्थडे आलिया ने दिल्ली में मनाया अपना जन्मदिन आज आलिया ,सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ दिल्ली के एक पांचसितारा होटल में अपनी आने वाली फिल्म कपूर एंड संस का प्रमोशन करने पहुंची। इत्तेफाक देखिये आज आलिया का जन्मदिन भी था। वैसे तो सिद्दार्थ मल्होत्रा ने आज का पूरा दिन आलिया को उनके साथ बिताने को कहा था लेकिन अलिया भट्ट ने कपूर संस की स्टारकास्ट और सभी मीडिया के लोगो के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अलिया ने जब केक काटा तो बर्थडे विशेस से माहौल कुछ ऐसा बन गया देखिये इस वीडियो में।वीडियो क्रेडिट -सलोनी (रिव्यु कॉकटेल )

Posted by Grehlakshmi on Tuesday, March 15, 2016