‘बिग बॉस 13’ के शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसे देखकर सभी को लगा था कि ये बिग बॉस का नया घर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आलीशान घर को बनाने में कितना समय लगा होगा और कितने लोगों की मेहनत लगी होगी इस घर को तैयार करने के लिए। घर के इंटीरियर को लेकर आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने कई बातें शेयर की।

ओमंग ने बताया कि इस आलीशान घर को बनाने के लिए प्लास्टिक की किसी चीज का यूज नहीं किया गया। इसे पूरी तरह पीओपी से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक ना यूज करने से घर को बनाने का खर्चा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन ये बदलाव बेहद जरूरी था। क्योंकि प्लास्टिक पर्यावर्ण को काफी नुकसान पहुंचाने में सहायक है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर को बनाने में 600 से ज्यादा मजदूर की मेहनत लगी है। वहीं इसे बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा है। यकीन मानिए अंदर से घर बेहद ही खूबसूरत है। वहीं इसे फिनिशिंग टच देने में 2 महीने का समय लगा है। ओमंग ने घर के बारे में इंट्रस्टिंग बातें बताई लेकिन जब कालकोठरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सरप्राइज है। इस बार घर को म्यूजियम की थीम पर डेकोरेट किया गया है। घर में कुल 93 कैमरे हैं, जिनमें से 14 केवल बेड रूम में लगे हैं जो कंटेस्टेंट पर पैनी नजर रखेंगे। वहीं इसके किचन को सिंपल रखा गया है। इस पूरे घर का निर्माण 18,500 वर्ग फुट में किया गया है।
ये भी पढ़े-
मैं एयरपोर्ट लुक्स के चक्कर में नहीं पड़ती, मुझे सिर्फ कंफर्टेबल रहना पसंद है- सोनाक्षी सिन्हा
गृहलक्ष्मियों के साथ अक्षय कुमार चले मिशन मंगल करने
ये है बॉलीवुड के 6 सौतेले भाई-बहन, फिर भी छिड़कते हैं एक-दूजे पर अपनी जान…
