बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां एक तरफ अपनी मूवीस और अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं दूसरी ओर कई सेलिब्रिटीज कई बार अजीबोगरीब अफवाहों का शिकार हुए हैं। गौरतलब है कि एक तरफ जहां स्टार्स की वाहवाही होती है वहीं दूसरी ओर अफवाहें उड़ना भी लाजमी है। अगर कोई सेलिब्रिटी सफलता की ऊंचाइयों पर है तो ऐसे में कई अफवाहें उनके पैर खींचती हैं। जिसके चलते आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई बार अफवाहों का शिकार हुए हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी की अफवाह के बारे में:

 

कैटरीना कैफ विकी कौशल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह अपने और विकी कौशल की सगाई की अफवाह को लेकर सुर्खियों का विषय बनी रही। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यह अफवाह आग की तरह फैल गई कि दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट की है। जिसके बाद यह साफ हुआ कि उन्होंने इंगेजमेंट नहीं की है और जो फोटो वायरल हो रही थी वह है दिवाली की फोटो है।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जोहार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो करण जोहर सिद्धार्थ मल्होत्रा रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। इन अफवाहों ने शायद इसीलिए जन्म दिया क्योंकि करण जोहर ने साल 2012 की अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लांच किया। स्पेन से पहले सिद्धार्थ बॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल के लिए स्ट्रगल कर रहे थे इस बीच कदम जो हमने उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रपोजल रखा था।

 

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दोनों ने साथ में कई मूवीस की है। अदा ना ही इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। बॉलीवुड की हिट मूवी डॉन रिलीज होने पर हवाओं में अफवाह थी कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही एक रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। इस बात की खबर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को भी नहीं थी।

 

करीना कपूर

करीना कपूर खान हमेशा ही सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं वह कभी अपने परिवार की वजह से चर्चा में शुमार रहती हैं तो कभी अपनी फिटनेस और एक्टिंग की वजह से सबका दिल जीत भी है। वही बॉलीवुड की बेबो के बारे में यूं तो कई अफवाहें उड़ी है लेकिन सबसे दिल दहला देने वाली अफवाह यह थी कि करीना कपूर जब 9th क्लास में थी तब वह प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि यह जाहिर सी बात है कि ऐसा नहीं हो सकता और यह अफवाह गलत साबित हुई।

 

सोनाक्षी सिन्हा और पूनम सिन्हा

बॉलीवुड के सिन्हा परिवार की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में यह अफवाह उड़ी थी कि वे पूनम सिन्हा की बेटी नहीं है। कल लोगों का मानना था कि सोनाक्षी सिन्हा 90 के दशक की फेमस अभिनेत्री रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। क्योंकि रीना और सोनाक्षी कल लोग काफी मिलता-जुलता है। जिसके बाद पूनम सिन्हा ने इन अफवाहों को बकवास बताया।

 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पीसी और देसी गर्ल के नाम से फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में यह अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई है क्या तो सिर्फ और सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही जानती है। अफवाह थी कि प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत दिखने के लिए कई बार प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। इस बात में सच्चाई है कि प्रियंका चोपड़ा ने सुंदर दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।

 

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ हमेशा से ही अपनी मूवीस ऑल रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियां बटोरती आई है। वहीं कैटरीना के शुरुआती करियर के दौरान यह अफवाह उड़ी थी कि कैटरीना का असली उपनाम टर्कोट है। इस दौरान कैटरीना कैफ के खिलाफ एक और अफवाह चर्चाओं में शुमार हुई थी कि नकली नाम के साथ साथ में भारत में एक नकली पासपोर्ट के साथ रह रही थी। हालांकि अच्छी बात है कि यह अफवाह से हवाओं में ही थी अगर यह सच होता तो कैटरीना कैफ कितने सालों तक इंडस्ट्री में और भारत में नहीं टिक पाती।

 

यह भी पढ़े।

जीवन विस्तार है – ओशो

 

 

बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें मेल कर सकते हैं– editor@grehlakshmi.com