गरारा बना इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पहली पसंद: Bollywood Gharara Looks
Bollywood Gharara Looks

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पहली पसंद बना गरारा

गरारा भी आजकल के फैशन का एक हिस्सा है। आप चाहे तो शादी या किसी भी छोटे मोटे पार्टी में नवाबी गरारा, लहंगा सूट्स कैरी कर सकती हैं।

Bollywood Gharara Looks: महिलाएं फैशनेबल दिखने के लिए नए-नए ड्रेसेज वेडिंग फंक्शन के लिए कैरी करती हैं। गरारा भी आजकल के फैशन का एक हिस्सा है। आप चाहे तो शादी या किसी भी छोटे मोटे पार्टी में नवाबी गरारा, लहंगा सूट्स कैरी कर सकती हैं। आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड हसीनाएं भी गरारा पहनना काफी पसंद करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के गरारा स्टाइल्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप फंक्शन के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।

करिश्मा कपूर

आप बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के रेड गरारा लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। करिश्मा का यह गरारा आपको ट्रेडिशनल लुक देगा। आप इसे किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और सैंडल कैरी करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

कियारा अडवानी

Bollywood Gharara Looks

अगर आप अपनी पार्टी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आप कियारा आडवाणी के इस गरारा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। तस्वीरों में कियारा ने यलो गरारे के साथ शॉर्ट हॉल्टर नेक कुर्ती पहनी है, जो उन्हें ट्रेडिशनल के साथ ही एक ग्लैमरस लुक दे रहा है।

हिना खान

अगर आपको भी मल्टी कलर के कपड़े पहनना पसंद है, तो आप यकीनन हिना खान के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में हिना खान ने अलग-अलग कलर का गरारा, कुर्ती और दुपट्टा कैरी किया हुआ है। हिना ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में झुमके पहनें हैं।

परिणीति चोपड़ा

महिलाओं के बीच हमेशा से व्हाइट रंग लोकप्रिय रहा है। आप शादी में व्हाइट कलर का गरारा ऑउटफिट ट्राई करना चाहती हैं, तो परिणीति के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। परिणीति के गरारे में चिकनकारी का काम किया गया है, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा हैं। आप चाहे तो ऑल व्हाइट गरारा लुक शादी में ट्राई कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का हर स्टाइल स्टेटमेंट महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। उनका ये गरारा लुक काफी स्टाइलिश है। अगर आप भी ब्राइट कलर में कुछ ढूंढ रही हैं, तो इनकी तरह ही ग्रीन कलर ट्राय करें। गरारे के साथ ब्लाउज़ पर गोल्डन कलर की हैवी कढ़ाई की गई थी। दीपिका के ब्लाउज़ का नेक स्टाइल उन पर खूब जंच रहा था। दुप्पटे पर ग्रीन और गोल्डन कढ़ाई इसकी ग्रेस को बढ़ा रही थी। 

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भारतीय परिधान में काफी खूबसूरत लगती हैं। उन पर भी यह आइवरी-ग्रे मल्टी-टियर गरारा हमेशा की तरह खूबसूरत नज़र आ रहा था। श्रद्धा ने हैवी गरारा सूट को स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सिल्वर बिंदी और नो मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने लाल कुर्ता और गरारा पैंट पहना है। उस साथ उन्होंने गोल्डन कुंदन की ज्वेलरी कैरी की है। वह इस ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही है। आप किसी भी फंक्शन के लिए माधुरी दीक्षित के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी तस्वीरों में व्हाइट एंड मल्टी कलर गरारा सूट में नजर आ रही हैं, जिसे ब्लैक थ्रेड और मिरर वर्क से डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने ओपन हेयर, इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से लुक को कम्पलीट किया है। आप इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर गर्मी के दिनों में स्टाइलिश लग सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...