Bollywood New Year 2025
Bollywood New Year 2025

Overview: न्यू ईयर पार्टी में धूम मचाते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

Bollywood Celebrities New Year Party 2025 Photos: नए साल की धूम हर तरफ मची है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सेलिब्रेशन में लगे हैं। 2025 के आते ही बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने बहुत जोश और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, काजोल-अजय देवगन, अनन्या पांडे, सुष्मिता सेन समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपने जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

Bollywood New Year 2025: नए साल की धूम हर तरफ मची है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सेलिब्रेशन में लगे हैं। 2025 के आते ही बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने बहुत जोश और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, काजोल-अजय देवगन, अनन्या पांडे, सुष्मिता सेन समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपने जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

मशहूर बॉलीवुड कपल आलिया-रणबीर और काजोल-अजय ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। वहीं, कुछ सेलेब्स बोल्ड डांस करते दिखे। आइए आपको दिखाते हैं, बॉलीवुड के नए साल की कुछ अनोखी तस्वीरें…

काजोल ने परिवार के साथ किया सेलिब्रेट

अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2024 के समापन पर परिवार के साथ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, ‘और यह एक रैप है! एक्ट्रेस ने बहुत ही सादगी के साथ फैमिली के साथ नया साल मनाया। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल नए साल पर काफी खुश नजर आए। दोनों ने अपना ये नया साल ऑस्ट्रेलिया में सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारा हैप्पी न्यू ईयर हो गया!!! हैप्पी न्यू ईयर फ्रॉम @sydney।” 

रितेश देशमुख 

रितेश देशमुख ने भी जेनेलिया और उनके दो बच्चों की एक परफेक्ट फैमिली पोट्रेट शेयर करते हुए अपने फैन्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को… हैप्पी 2025 !!!!’

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी यानी रणबीर कपूर और आलिया ने अपनी फैमिली के साथ थाईलैंड में नए साल का जश्न मनाया। दोनों ही अपने बेटी और पूरे परिवार के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए दिखें। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पार्टी में नीतू कपूर और सोनी राजजान भी शामिल थीं।

विक्की और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस बार अपना नया साल लंदन में बहुत ही शांति के साथ मनाया। दोनों ने साल 2025 की शुरुआत नेचर के बीच खूबसूरत नजारों के साथ की। 

महीप कपूर और संजय कपूर

इन सभी पार्टीज में इन दिनों संजय कपूर की वाइप महीप कपूर की पार्टी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महीप कपूर शराब के नशे में चूर होकर बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं। जिसे देखकर फैंस भी एक पल को शर्मा गए। बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर महीप ने ऐसा डांस किया कि लोगों ने भी उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वो नहीं रूकीं। 

मौनी रॉय

मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो न्यू ईयर पार्टी से निकलते हुए नजर आईं। इस दौरान चलते-चलते उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो फुटपाथ पर गिरने से लगभग बच जाती हैं। उनके पति देव और उनकी सहेलियां उन्हें गिरने से बचा लेती हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...