बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अपने डेब्यू मूवी से ही सबके दिलों में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते है कि, बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी है जिन्होंने अपनी डेब्यू मूवी में किसी और की आवाज का सहारा लेना पड़ा। कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म करते समय भाषा और लहजे की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही आपको ये जानकर हैरानी होगी की इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म से उनकी ओरिजनल आवाज गायब है। जिसके चलते आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनकी डेब्यू फिल्म में आवाज डब की गई थी।

 

श्रीदेवी

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड की हवा हवाई अभिनेत्री श्रीदेवी का। आपको बता दें कि,इन्होंने महज चार साल की उम्र से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी ने साल 1967 में तमिल फिल्म ‘मुरुगा’ में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। जबकि बॉलीवुड में उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म ‘सोलवां सावन’ से डेब्यू किया था।  बॉलीवुड के शुरुआती सफर में उन्हें हिंदी नहीं आती थी इसलिए हिंदी फिल्मों में उनकी आवाज ज्यादातर नाज द्वारा डब जाती थी। फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ में श्रीदेवी की आवाज को अभिनेत्री रेखा ने डब किया था। उन्होंने पहली बार फिल्म ‘चांदनी’ में अपने संवाद के लिए डब किया था।

 

प्रीति जिंटा

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा बॉलीवुड में अपने डिम्पल में कारण बहुत फेमस है इसके अलावा भी वो कई अच्छी फिल्मों के कारण भी जानी जाती हैं। हालांकि अब प्रीति फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर है लेकिन उन्होंने 19-20 के दशक में सबके दिलों पर कब्ज़ा कर लिया था। प्रीति जिंटा ने ने मूवी ‘क्या कहना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीँ, बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीटी ने ‘सोल्जर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 1998 में आई इस फिल्म में प्रीति बॉबी देओल के अपोटिज नजर आई थीं। प्रीति की फिल्म में ओरिजिनल आवाज नहीं थी दरअसल उनकी वॉइस को डब किया गया था।

 

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आज हर कोई जनता है। उन्होंने अपनी क्यूटनेस और क्यूट आवाज से सबका दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है और वो एक श्रीलंकाई अभिनेत्री व मॉडल भी हैं। वहीं बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2009 में रिलीज हुई ‘अलादीन’ फिल्म से कदम रखा था। इस फिल्म में जैकलीन की ओरिजनल आवाज नहीं थी बल्कि डब की गई थी। इसके अलावा मर्डर 2 और हाउसफुल 2 में भी जैकलीन के संवाद डब किए गए थे।

 

रानी मुखर्जी

इस लिस्ट में बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। रानी की आवाज काफी भारी है जिसकी वजह से फिल्ममेकर्स उनकी ओरिजनल आवाज की जगह डबिंग करवाते थे। बता दें कि, रानी मुखर्जी ने साल 1997 में आई फिल्म “राजा की आएगी बरात” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 1998 में आई फिल्म “गुलाम” ने उन्हें पहचान दी थी। वहीं रानी की इस फिल्म में भी उनकी आवाज को डब करवाया गया था। फिल्ममेकर्स के अलावा मशहूर अभिनेता आमिर खान को भी रानी की आवाज पर भरोसा नहीं था। लेकिन जिसने आर्टिस्ट ने इस मूवी में आवाज दी थी उसकी आवाज रानी को पसंद नहीं आई थी।

 

कटरीना कैफ

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में कटरीना कैफ का नाम भी शुमार है। लेकिन कटरीना आज भी लड़खड़ाती ज़ुबान में हिंदी बोलती हैं कई बार इस चीज को आप उनकी मूवीज में भी महसूस करते होंगे। वहीं करियर की शुरुआत में कटरीना की आवाज को डब कराया गया था। साथ ही सलमान खान के साथ कटरीना की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ थी। इस फिल्म भी इन्होने जो फर्राटेदार हिंदी बोली है वो दरअसल इन्होने नहीं बल्कि डब आर्टिस्ट ने बोली है। इस मूवी के अलावा फिल्म ‘सरकार’ और ‘हमको दीवाना कर गए’ में भी इनकी आवाज डब की गई थी।

 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी आज बॉलीवुड की सबसे हाई पेड अभिनेत्रियों में शुमार है। दीपिका ने शाहरुख खान के ऑपोजिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के जरिए ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी लेकिन क्या आप यह जानते है कि, इस फिल्म में उनकी आवाज डब की गई थी। इस फिल्म में दीपिका की आवाज को और ग्रेसफुल बनाने के लिए कहीं कहीं डब आर्टिस्ट की मदद ली गई थी। वहीं इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

 

 

यह भी पढ़े। 
बिगिनर्स के लिए योग आसन
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com