इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया सेक्स वर्कर का किरदार, बटोरी खूब तारीफ: Bollywood Actress Role
Bollywood Actress Role

Bollywood Actress Role: बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेस है जो अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती हैं। उन सभी एक्ट्रेसेस कि आए दिन चर्चा होती रहती है। बॉलिवुड की कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने फिल्मों में सेक्स वर्कर का किरदार बखूबी तरीके से निभाया है। दरअसल एक समय था जब सेक्स वर्कर का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्रियां झिझकतीं थीं। लेकिन अब एक ऐसा दौर है जब एक्ट्रेसेस बिना किसी झिझक के इन रोल को निभा रही हैं और अपना नाम इंडस्ट्री में बना रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सेक्स वर्कर का किरदार निभा कर खूब पापुलैरिटी बटोरी है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा चर्चा में रही है। चलिए जानते हैं उन सभी के बारे में –

आलिया भट्ट

Bollywood Actress Role
Alia Bhatt

आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया। ये फिल्म मुंबई के एक रेड लाइट-एरिया पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया के किरदार को खूब सरहाना मिली। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के रोल की खूब चर्चा की है। एक्ट्रेस का किरदार सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कॉपी किया। इस फिल्म ने फिल्मफेयर 2023 में सबसे ज्यादा अवार्ड जीते हैं।

कल्कि कोचलिन

Kalki

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ में एक्ट्रेस ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। इनका ये किरदार लोगों को काफी अच्छा लगा था। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार भी निभाया था।

प्रीति जिंटा

Bollywood Actresses

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में एक सेक्स वर्कर का रोल अदा किया था। वह फिल्म में रानी मुखर्जी के लिए सरोगेट मदर बनी थी। एक्ट्रेस के रोल की खूब सराहना की गई। वहीं उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया और तारीफ भी की।

कंगना रनौत

Bollywood Actresses

बॉलीवुड की पन्गा क्वीन कंगना रनौत ने फिल्म ‘रज्जो’ में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। इस रोल को निभा कर एक्ट्रेस खूब चर्चा में आ गई थी। उनके रोल की खूब तारीफें भी की गई। लोगों ने उनके रोल की तारीफें करने के साथ इंस्पिरेशन भी लिया।

हुमा कुरैशी

Huma Qureshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म फिल्म बदलापुर में सेक्स वर्कर का रोल निभाया था। फिल्म में हुमा, रघु (वरुण धवन) की मदद उसकी पत्नी के हत्यारे तक पहुंचने में करती नजर आई थीं। एक्ट्रेस के रोल को खूब पसंद किया गया।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...