साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस
विद्या बालन से लेकर रेखा तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आज हम बात करें बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जो साड़ी में अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।
Bollywood actress Indian look: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में नजर आती रहती हैं। शॉर्ट ड्रेस लुक हो या ऑथेंटिक लुक, ये एक्ट्रेसेस अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करती रहती हैं। इंडियन लुक की बात करें तो एक्ट्रेस विद्या बालन से लेकर रेखा तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आज हम बात करें बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे, जो साड़ी में अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।
रेखा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा बढ़ती उम्र के साथ बेहद खूबसूरत होती जा रही हैं। रेखा अपनी कांजीवरम साड़ियों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रेखा को स्टारडस्ट की 50वीं सालगिरह के फंक्शन में कांजीवरम साड़ी पहने देखा गया था। रेखा ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। इस साड़ी में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स से फैन्स का दिल धड़कती नजर आती रहती हैं। विद्या के साड़ी लुक की बात आती है तो हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता है। कुछ समय पहले विद्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मल्टी कलर की साड़ी पहने एक वीडियो शेयर किया था। विद्या अपने इस लुक में इंडियन कल्चर को पूरी तरह से शो करती नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी
इसी कड़ी में एक नाम आता है बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा त्यौहार के मौके या किसी खास इवेंट में साड़ी पहने अक्सर नजर आ जाती है। उन्हें अलग-अलग तरह से साड़ी कैरी करना पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेड कलर की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें शिल्पा के फैन्स ने खूब पसंद किया है। शिल्पा ने अपनी साड़ी के साथ शीयर क्रॉप ब्लाउज पहना है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।
जान्हवी कपूर
अपने हर लुक से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से लोगों का दिल धड़काती रहती हैं। वहीं अगर जान्हवी के साड़ी लुक की बात करें तो वह आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की कांजीवरम साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सिंपल ब्लू ब्लाउज के साथ जान्हवी कपूर का सिंपल अवतार उनके फैंस और चाहने वालों को खूब पसंद आया था।
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आए दिन अपने फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। खासकर जब कृति के साड़ी लुक की बात आती है, तो वह अक्सर अपने स्टाइल में ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति ने कलरफुल शिफॉन की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ब्रालेट ब्लाउज भी कैरी किया है। कृति सेनन हमेशा की तरह इस अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।