दुनियां में भाई-बहन और बहन-बहन का रिश्ता सबसे अलग होता है। यह रिश्ता सिर्फ भाई-बहन तक सिमित नहीं रहता बल्कि इस रिश्ते में कई और रिश्ते जैसे दोस्त का रिश्ता और माँ का रिश्ता भी होता है। कभी छोटी बहन बड़ी बहन के लिए माँ बन जाती है तो कभी बड़ी बहन छोटी बहन के लिए एक दोस्त बन जाती है। कभी दोनों एक दूसरे को गलत रस्ते से सही रस्ते पर लेकर एक दूसरे की गाइड बन जाते है। बहनों का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जो स्वार्थ से नहीं बनता इस रिश्ते में बस खूब सारा प्यार होता है।

 

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बहनों की बहुत सी ऐसी जोड़ी है जो एक दूसरे के लिए हमसफ़र है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी कहानी है जो अभी तक हमसे छिपी हुई है लेकिन आज हम उन तमाम कहानियों को आपके सामने उजागर करने जा रहे है। वहीं जहां एक ओर आप 1 बहन को एक्ट्रेस के रूप में देखते है तो वहीं दूसरी बहन की कहानी आपकी सोच के बिलकुल परे है। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको कुछ अभिनेत्रियों की बहनो के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए शुरू करते है और जानते है इन बहनों को कमाल की जोड़ी के बारे में:

 

यामी-सुरीली

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम को तो आप जानते ही होंगे। वहीं एक बहन जहां बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही है वहीं, दूसरी ओर उनकी बहन सुरीली गौतम पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान कायम कर रही है। आपको बता दें कि, यामी गौतम की बहन सुरीली गौरम एक मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस है। सुरीली-यामी दोनों के बीच अच्छी बॉन्ड‍िंग है। वहीं आपको पता ही होगा कि, हाल ही में यामी की शादी थी। इस दौरान दोनों दोनों बहनों की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली थी। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।

 

तापसी-शगुन

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

वहीं अब नाम आता है बॉलीवुड और टॉलीवूड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू का और उनकी प्यारी बहन शगुन पन्नू का। वहीं जहां एक ओर तापसी एक्टिंग फील्ड में अपना नाम कमा रही है वहीं, उनकी बहन शगुन साउथ इंडियन एक्ट्रेस है। तापसी और शगुन की बॉन्ड‍िंग जग जाह‍िर है। शगुन ‘द वेड‍िंग फैक्ट्री’ कंपनी की ओनर भी हैं। आपको बता दें कि, तापसी पन्नू इन दिनों अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ रूस वेकेशन का लुत्फ उठा रही है। दोनों बहनें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं। तापसी और शगुन की तरह ही बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने सिबल‍िंग्स के साथ बेहद कूल हैं। तापसी और शगुन, दोनों हर बार वेकेशंस पर साथ जाती हैं. पिछली बार मालदीव से उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं।

 

मलाइका-अमृता

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को आज हर कोई जनता है। साथ ही उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। वहीं मलाइका और अमृता बीटाउन की सबसे पॉपुलर सिबलिंग्स हैं। बर्थडे, एन‍िवर्सरी हो या कोई त्योहार, मलाइका और अमृता एक साथ मनाती हैं। वहीं आपको बता दें कि, कुछ समय पहले गोवा में मलाइका, अमृता के विला में ठहरी थीं जब दोनों की फोटोज सिस्टर गोल्स दे रही थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज बहुत वायरल हुई थी।

 

दीप‍िका-अनीशा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दीप‍िका पादुकोण और उनकी बहन एक दूसरे से बिलकुल अलग है। दीपिका और अनीशा बिल्कुल अलग फील्ड से हैं। जहां दीप‍िका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, वहीं उनकी बहन अनीशा प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ट्र‍िप्स पर तो कभी इवेंट्स में नजर आ जाती हैं। वहीं कुछ समय पहले इंग्लैंड में विंबलडन मैच के दौरान दोनों ने मैचिंग कपड़े पहनकी लोगों का अटेंशन ग्रैब किया था। दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हुई थी।

 

दिशा-खुशबू

दिशा पाटनी बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस हैं और उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली है। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन खुशबू पाटनी ग्लैमर वर्ल्ड से दूर आर्मी में कार्यरत हैं। आपको यह जानकर बहुत गर्व होगा कि, खुशबू पाटनी आर्मी में लेफ्ट‍िनेंट ऑफ‍िसर हैं। दो अलग-अलग प्रोफेशन के बावजूद दोनों बहनों में एक-दूसरे के काम के प्रति अच्छी समझ है।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Home - अनिल कपूर ने शेयर की अपने जुहू वाले घर की तस्वीरें, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com