बेहद बोल्ड सीन है इन वेब सीरीज में
ओटीटी पर ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद है, जिसमें बहुत अधिक अश्लीलता फैली हुई है। जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं।
Bold Web Series: वेब सीरीज़ देखने वालों की कमी नहीं हैं। दर्शकों को हर तरह के कंटेंट देखना पसंद है। कई लोगों को अपने घर में बैठकर बोल्ड कंटेंट की वेब सीरीज़ देखना काफी अच्छा लगता है। लेकिन, जरा संभल कर कहीं और कोई ना देखें। जी हां, ओटीटी पर ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद है, जिसमें बहुत अधिक अश्लीलता फैली हुई है। जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। अगर आप भी बोल्ड कंटेंट वाली वेब सीरीज़ देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही वेब सीरीज़ के बारे में बताने वाले हैं।
जूली 2

उल्लू एप पर क्राइम थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज़ ‘जूली’ का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें कई बोल्ड सींस दिखाए गए हैं। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिल्कुल नहीं देख सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पत्नी के साथ बैठकर इस वेब सीरीज़ का आनंद उठा सकते हैं। वेब सीरीज़ में मेन लीड नर्स और डॉक्टर के बीच नाजायज रिश्ते को बेहद आकर्षक तरीके से दिखाया गया हैं।
मिर्जापुर

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसमें दिखाए गए डायलॉग्स फैंस को मुंह जबानी याद हैं। वहीं, अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने वेब सीरीज़ में कई बोल्ड सींस दिए थे, जिसे आप अपने परिवार के साथ बिल्कुल बैठकर नहीं देख सकते हैं।
जलेबी बाई

‘जलेबी बाई’ वेब सीरीज उल्लू एप पर जब स्ट्रीम हुई थी, तो इसने तहलका मचा दिया था। दर्शक इस वेब सीरीज के दीवाने हो गए थे, क्योंकि इसमें कई इंटिमेट सींस फिल्माए गए थे। इस वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों सीजन में अभिनेत्रियों द्वारा कई बोल्ड सींस दिए गए हैं। दो सीजन में जलेबी बाई का किरदार रिद्धिमा तिवारी ने निभाया था।
लव गुरु पार्ट 1

‘लव गुरु’ वेब सीरीज में एक अधेड़ उम्र आदमी के वासनाओं के बारे में दिखाया गया है कि किस तरह से वो एक जवान महिला के प्यार में पड़ जाता है और उस महिला को प्रभावित करने के लिए वो लव गुरु की मदद लेता हैं। इस वेब सीरीज में कई बोल्ड सींस फिल्माए गए हैं, जो दर्शकों को लुभाने का काम करते हैं।
आधा इश्क

‘आधा इश्क’ वेब सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसमें दो लव बर्ड्स की कहानी दिखाई गई है और वेब सीरीज में कश्मीर और मसूरी के कई खूबसूरत लोकेशन भी आपको नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में भी कई बोल्ड सींस फिल्माए गए हैं, जो कहानी के साथ पूरी तरह से जस्टिस करते हैं।
पलंग तोड़ जरूरत
हमारी लिस्ट में ‘पलंग तोड़ जरूरत’ वेब सीरीज का भी नाम शामिल है, जिसमें एक नौकरानी और उसके पैरालाइज मालिक की कहानी दिखाई गई है। इस वेब सीरीज में कई बोल्ड सींस दिखाए गए हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। आप यकीनन यह वेब सीरीज अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं।
फोर मोर शॉट्स

‘फोर मोर शॉट्स’ वेब सीरीज में 4 महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी। इस पूरी वेब सीरीज में सयानी गुप्ता ने मॉडल मिलिंद सोमन के साथ कई बेड सींस दिए थे, जिस वजह से दर्शकों को यह वेब सीरीज काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इन सभी वेब सीरीज को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। लेकिन, आप इन्हें अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। हां, आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ इन वेब सीरीज़ को देख सकते हैं।
