इस दिन रिलीज़ हो रही है बोबी देओल की फिल्म 'कंगुवा': Kanguva Release Date
Kanguva Release Date

Kanguva Release Date: इन दिनों दर्शकों के लिए उनके पसंदीदा कलाकार कुछ न कुछ नया लेन की कोशिश में है। फिर इस रेस में बॉबी देओल पीछे कैसे रह जाएं। बॉबी अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार फिल्म ला रहे हैं। जिसका उनके फैंस को बेहद इंतज़ार है। जी हाँ बॉबी देओल का एक अलग रूप फिल्म कंगुवा में नज़र आएगा। फिल्म ‘कँगुवा’ के पोस्टर रिलीज़ के बाद से ही इसने फैंस के दिलों में बेताबी बढ़ा दी। फैंस को फिल्म की रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार था। अब फिल्म की रिलीज़ डेट आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कब रिलीज़ हो रही है फिल्म कँगुवा।

Also read: ‘कंगुवा’ से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक किसकी याद दिलाता है: Bobby Deol Kanguva Look

फिल्म की रिलीज़ डेट का पोस्टर आउट हो चुका है जिसने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। अभिनेता सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म कँगुवा की रिलीज़ डेट की जानकारी दी है। पोस्टर शेयर करते हुए सूर्य ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज़ डेट बताई यही जो कि 10 अक्टूबर 2024 है। पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में सूर्या लाशों के ढेर पर खड़े हुए हैं वो योद्धा की तरह हाथ में तलवार थामे खड़े हुए हैं। अभिनेता बॉबी देओल का पोस्टर भी काफी वायरल हुआ था, जो कि फिल्म में उनके नेगेटिव रोल की जानकारी देता है। फिल्म ‘कँगुवा’ का निर्देशन शिवकुमार जयकुमार ने किया है। फिल्म ‘कँगुवा’ में सूर्या , बॉबी देओल और दिशा पाटनी नज़र आएँगे।

बॉबी देओल के फैंस उनकी अगली फिल्म कँगुवा के लिए बहुत उत्साहित हैं। फिल्म ‘कंगुवा’ से बॉबी देओल के पोस्टर को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया था। फिल्म एनिमल में भी बॉबी देओल को काफी पसंद किया गया था। उनकी ज़बरदस्त एक्टिंग ने हर किसी को चौंका दिया था। वेब सीरीज आश्रम में भी बॉबी देओल की एक्टिंग को उनके फैंस ने सराहा था। अब देखना होगा कि फिल्म कंगुवा में उनका अभिनय कितना पसंद किया जाएगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...