सोनम कपूर के ये 7 ब्लाउज़ डिज़ाइन
सोनम कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ साथ एक फैशनिस्टा भी हैं। और यह बात सभी जानते हैं।
Blouse as Top: सोनम कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ साथ एक फैशनिस्टा भी हैं। और यह बात सभी जानते हैं। वह जो भी जैसे भी ड्रेसेज पहनती हैं, वो ट्रेंड में आने लगते हैं। सोनम अपने केजुअल समेत एथिनिक अपने एथिनिक ड्रेसेस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं।
इसके अलावा सोनम अपनी साड़ियों के साथ ब्लाउज़ भी बहुत अलग अलग तरह के पहनती हैं। उनके ब्लाउज ऐसे भी होते हैं जिसे टॉप की तरह भी आसानी से पहना जा सकता है। कहने का मतलब यह है कि सोनम कपूर के ब्लाउज़ काफी अनकन्वेन्शनल भी होते हैं। वैसे भी आजकल लगातार सेलिब्रिटीज नए नए तरह के डिज़ाइनर ब्लाउज तो पेहेनते ही हैं, सोनम के ब्लाउज भी उन्ही में से हैं। आइये देखते हैं 7 ऐसे ब्लाउज़ डिजाइन, जिन्हें सोनम ने काफी अच्छे से फ्आफ्लॉन्ट किआ है।
पफ्ड स्लीव्ज़ ब्लाउज़

सोनम कपूर का यह ब्लाउज़ फुल स्लीव में होने के साथ पफ पैटर्न में भी है। जो एक क्वर्की टॉप जैसा खूबसूरत लुक दे रहा है। इस ब्लाउज़ को यूं तो सोनम ने मैचिंग प्रिन्ट वाली साड़ी के साथ पहना है लेकिन इसे किसी स्कर्ट या फिर मैचिंग ट्राउजर के साथ भी पहना जा सकता है। जो की बेहद खूबसूरत लगेगा। इस ब्लाउज की नेकलाइन भी हाई और राउंड है, जो टॉप की तरह ही लुक दे रही है। प्लेन कलर में इस तरह का ब्लाउज़ ऑफिस या पार्टी के लिए फॉर्मल वेयर में भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़

पफी स्टेटमेंट स्लीव्ज़ के साथ ये ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़ सोनम पर बहुत जच रह है। ये ब्लाउज किसी भी खास मौके पर आपको स्पॉटलाइट में रखने के लिए काफी होगा। ये एक कस्टम-मेड ब्लाउज़ है, जिसे सोनम की एक फिल्म प्रमोशन्स के लिए खासतौर पर डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने तैयार किया था। इस तरह का ब्लाउज़ सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि मिडी या फिर मैक्सी स्कर्ट के साथ भी बहुत स्मार्ट लुक देगा। इस ब्लाउज को अपने मनपसंद बॉटम वियर के साथ पेहेन कर, मैचिंग एयरिंग्स, मैचिंग शूज और मिनिमम मेकअप लुक के साथ आप किसी भी पार्टी या फिर इवेंट के लिए रेडी टू गो हैं।
मिररवर्क ब्लाउज़ विद जैकेट

इस मिररवर्क वाले ब्लाउज़ को हम किसी भी एथनिक वेयर के लुक को शानदार तरीके से अपग्रेड कर सकते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि ये ब्लाउज लेहेंगा, साड़ी और इंडो वेस्टर्न के साथ भी खूब जचेगा। लेकिन जब मिरर वर्क ब्लाउज़ के साथ उसकी खूबसूरत मैचिंग जैकेट भी हो तो इसके साथ दुपट्टा लेने की भला क्या जरूरत है। इस तरह के जैकेट वाले ब्लाउज़ को आप प्लेन स्कर्ट के साथ भी पेहेन सकते हैं। इतना ही नहीं इस तरह के ब्लाउज़ को आप अपनी बेसिक डेनिम्स के साथ भी अगर पेअर करें तो आपको बेहतरीन पार्टी लुक मिल सकता है।
ब्लाउज़ विद केप

सोनम कपूर ने इस प्लेन ब्राउन साड़ी के मैचिंग ब्लाउज के ऊपर से केप पहना हुआ है। यह ब्लाउज़ और ब्लेज़र कॉटन पैंट्स या पलाज़ों के साथ भी बहुत ही खूबसूरत दिखेगा। साथ ही बेहद आरामदायक भी होगा। इस तरह के ब्लाउज़ की खासियत ये है कि इसे आप किसी भी मौके और अपने मूड के हिसाब से इन्हे ड्रेस डाउन या ड्रेस अप कर सकते हैं। आप इस केप और ब्लाउज़ को काफी अलग अलग तरह से भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही इसको स्टाइल करना बेहद सिंपल और फस फ्री है।
प्रिंटेड नॉटेड ब्लाउज़

सोनम का ये प्रिंटेड नॉटेड ब्लाउज़ परफेक्ट समर वाइब्ज़ देता है। इसमें आपको रेट्रो और मॉडर्न दोनों का ही एक परफेक्ट बैलेंस फील मिलेगा जो इसे एथनिकवेयर और वेस्टर्नवेयर दोनों के साथ ही अच्छे से पेयर करने के लिए इजी बनता है। साथ ही ये आपके लिए एक बढ़िया बीच वेकेशन लुक का हिस्सा हो सकता है। इसकी एसिमेट्रिक स्लीव्ज़ इसे काफी ड्रेसी लुक दे रही हैं, जिस वजह से इसे आप अपने किसी भी पार्टी लुक का हिस्सा भी बना सकते हैं। हाई वेस्टेड पैंट्स से लेकर कॉटन शॉर्ट्स तक, इस ब्लाउज को आप कई तरह के अलग अलग डिज़ाइन के बॉटम्स के साथ अच्छे से पेयर कर सकते हैं।
ब्लाउज़ विद क्रॉप्ड जैकेट

एम्ब्रॉएडरी वाली इस साड़ी के साथ ज़्यादातर लोग मैचिंग या प्लेन बॉर्डर वाला ही ब्लाउज़ पेहेनना पसंद करते हैं। लेकिन सोनम कपूर आहूजा ने ऐसा बिलकुल नहीं किया। वह सबसे अलग और हटके सोचती हैं और इसीलिए सोनम का यह खूबसूरत लुक तो आप देख ही रहे हैं। एम्ब्रॉएडरी वाली ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ सोनम ने प्लेन ब्लाउज़ पहना है लेकिन उसके ऊपर हाफ स्लीव वाला यह क्रॉप्ड जैकेट भी केरी किया है। जिस पर साड़ी से मैचिंग एम्ब्रॉएडरी भी हुई है। इसे आप स्कर्ट के साथ पहनकर भी आसानी से इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। आप इस जैकेट को किसी आउट मैचिंग ब्रालेट के ऊपर भी लेयर कर सकती हैं। इसे स्टाइल करना बेहद आसान है। इसको पहनने के बाद बिलकुल मिनिमम मेकअप लुक केरी करेंगी तो बेहद खूबसूरत लगेंगी।
प्रिंटेड ब्लाउज़

प्रिंटेड ब्लाउज प्लेन साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। जैसे कि सोनम कपूर ने यहां इस प्रिंटेड ब्लाउज़ को इस खूबसूरत प्लेन साड़ी के साथ पहना हुआ है। इस तरह के प्रिंटेड ब्लाउज़ को एक क्रॉप टॉप की तरह किसी भी जीन्स, स्कर्ट या फ्लेयर वाले बॉटम के साथ अगर आप पहने तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। यह आपको हर फंक्शन और इवेंट में काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। इसको आसानी से किसी और सॉलिड कलर वाली साड़ी के साथ भी पेहेन सकती हैं। याद रहे सड़ी का कलर आपके ब्लाउज के प्रिंट में भी मौजूद होना चाहिए।
