बिपाशा दे रही हैं बेटी देवी को नैतिक शिक्षा,जाने क्यों है इसकी जरूरत: Bipasha Parenting Tips
Bipasha Parenting Tips

Bipasha Parenting Tips: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण से छाए रहते है अब वो बेटी देवी को मॉरल वैल्यू देने और भारतीय परम्परा और संस्कृति से अवगत कराने के लिए वायरल हो रहे है। बिपाशा ने 43 साल की उम्र में अपनी बेटी को जन्म दिया, लेकिन खुशी के साथ दुख यह भी था कि उनकी बेटी के दिल मे दो छेद थे। तो उनकी 3 महीने की उम्र में एक सर्जरी की गई जिससे इस बीमारी को ठीक किया गया। अब उनकी बेटी एक दम ठीक है और सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता की तरह हाॅट सेंसेशन बनी हुई है। हाल ही में उन्हें दुर्गा पंडाल में अपनी माॅम बिपाशा के साथ ट्विन करते हुए देखा गया, जिसमें बिपाशा देवी को माँ दुर्गा को प्रणाम करना बता रहीं है, वही वहाँ मूर्ति के आसपास बने हुए राक्षसों को भी दिखाती हुई नजर आ रहीं है। इससे पहले  उनके  घर मे हुई सत्यनारायण कथा में भी बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ मौजूद थी। जिसपर नेटिज़न्स बिपाशा की काफी तारीफ़ कर रहे है कि माँ-बाप को अपने बच्चे को ऐसे ही परवरिश और मॉरल वेल्यू देनी चाहिए।

यह भी देखे-काजोल और उनका बेटा युग शेयर करते हैं अनोखा बॉन्ड, सीखें काजोल से पेरेंटिग टिप्स: Kajol Parenting Tips

बच्चों के लिए नैतिक मूल्य क्यों ज़रूरी हैं

  • ये बच्चों को दूसरों के नज़रिए से सोचने और दूसरों की मदद करने में मदद करते हैं।
  • ये बच्चों को जीवन में अपने उद्देश्य और समाज के लिए क्या अच्छा काम करने की ज़रूरत है, यह जानने में भी मदद कर सकते हैं।
  • ये बच्चों को अधिक निस्वार्थ बनने और दूसरों की ज़रूरतों को खुद से पहले रखने में मदद करते हैं।
  • ये बच्चों को ईमानदार, विश्वसनीय और निष्पक्ष निर्णय लेने में मदद करते हैं।
  • ये बच्चों को अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन करने, सही और ग़लत के बीच अंतर का निर्धारण करने, समाज के लिए उचित कार्य करने और एक संतुलित जीवन जीने में मदद करते हैं।
  • बच्चों को नैतिक मूल्य बचपन से ही सीखना चाहिए।
  •  माता-पिता और बड़े बच्चे को बचपन में हमेशा एक अच्छा इंसान बनने की सीख देते हैं।
  •  बच्चे को बड़ों और छोटों से सही व्यवहार करना सिखाया जा सकता है। स्कूल के शुरुआती दिनों में बच्चे को अनुशासन और ज़िम्मेदारी की गुण सिखाए जाने चाहिए।

बिपाशा कर रहीं हैं वापस काम शुरू

प्रेग्नेंसी के बाद अब बिपाशा अब अपने वर्क आउट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। अमूमन उन्हें जिम में देखा जाता रहा है, जिसमें वो हेवी वर्क आउट करती हुई दिखाई देती है जिसका साफ़ मतलब है कि वो बॉलीवुड में जल्द धमाकेदार एंट्री मारने वाली है। हालांकि अभी कोई भी प्रोजेक्ट उनके हाथ में नहीं है लेकिन सलमान की नो एंट्री 2 में उनके आने की अफवाह है।