BIPASHA
BIPASHA

Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में अपनी बेटी देवी को जन्म दिया है। वह से लेकर काफी प्रोटेक्टिव है और एक्टर तथा उनके पति करण कभी भी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को उन दिनों के बारे में बात करते हुए देखा गया जब बेटी के जन्म के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

बिपाशा ने सोशल मीडिया के जरिए यह बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद थे। जिसके बाद जब वह 3 महीने की हुई थी उसकी सर्जरी की गई थी। यह सब बातें उन्होंने नेहा धूपिया के साथ लाइव बातचीत के दौरान कही।

मुश्किल था समय

बिपाशा ने नेहा धूपिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी जर्नी सामान्य मां-बाप से बिल्कुल अलग थी। जो मुस्कान अभी मेरे चेहरे पर है यह उससे कहीं अधिक मुश्किल थी और मैं नहीं चाहूंगी की कभी भी किसी भी मां-बाप को अपने बच्चों के लिए यह सब देखना पड़े। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे मेरे बच्चे के जन्म के तीसरे दिन उसके दिल में दो छेद होने की जानकारी मिली। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसे शेयर करूंगी लेकिन मुझे लगता है कि बहुत सारी मां है जिन्होंने इसमें मेरी मदद की है और उन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल था।

बिपाशा ने बताया कि हम बहुत डरे हुए थे 5 महीने हमारे लिए बहुत कठिन थे लेकिन देवी पहले ही दिन से शानदार रही। हमें बताया गया कि उसके दिल में जो छेद है वह काफी खतरनाक है और सर्जरी करानी होगी लेकिन जब तक बच्चा 3 महीने का नहीं होता तब तक इंतजार करना होगा।

करण नहीं चाहते थे सर्जरी

बिपाशा ने यह भी बताया कि ओपन हार्ट सर्जरी में इतने छोटे बच्चे को डालना बहुत मुश्किल है लेकिन जब डॉक्टरों से मिले अस्पताल गए तब मैं इन सब चीजों के लिए तैयार थी पर करण तैयार नहीं थे। मैं जानती थी कि उसे ठीक होना होगा और वह ठीक हो जाएगी और अब वह बिल्कुल ठीक है बस जरूरी यह था कि हम अपने बच्चे का ऑपरेशन सही जगह और सही समय पर करवाएं।

रुक गई थी जिंदगी

बिपाशा ने बताया कि 3 महीने की डेरी का ऑपरेशन 6 घंटे तक चला। जब वह ऑपरेशन थिएटर के अंदर थी तो उनकी जिंदगी मानो रुक सी गई थी लेकिन आखिरकार सर्जरी सफल हुई और अब वह बिल्कुल ठीक है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...