जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के साथ किया कुछ ऐसा,चीखने लगे 'फुकरा इंसान': Bigg Boss OTT 2 Update
Bigg Boss OTT 2 Update

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस शो में किसी के बीच दोस्ती देखी जा रही है तो कोई दुश्मनी निभाता दिखाई दे रहा है। शो की शुरुआत से अभिषेक और जिया शंकर को एक ही बेड शेयर करते हुए देखा जा रहा है और अलग-अलग रूप में होने के बावजूद इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अब हाल ही में जिया शंकर ने अभिषेक को बुरी तरह से काट लिया जिसके बाद वह चीखते दिखाई दिए।

अच्छे दोस्त हैं जिया और अभिषेक

शो की शुरुआत में अभिषेक और जिया की मुलाकात एक दूसरे से स्टेज पर ही हो गई थी। यहां पर फुकरा इंसान ने एक्ट्रेस को कुछ बातें भी बोल दी थी जिसका उन्हें बुरा लगा था। हालांकि, अंदर आने के बाद इन दोनों ने एक ही बेड चुना था और उसके बाद से ये एक साथ ही है। दोनों अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा है इसके बावजूद भी इनके बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखी जाती है यह कभी भी एक दूसरे को नॉमिनेट नहीं करते हैं और ना ही लड़ाई झगड़ा करते दिखाई देते हैं।

अभिषेक की चिमटी और जिया के दांत

हाल ही में अभिषेक, जिया और फलक बेडरूम में बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे होते हैं। तभी मजाक मजाक में अभिषेक जिया को चिमटी काट देते हैं। फलक कहती हैं कि जिया को चोट लगी है और जब एक्ट्रेस को अपनी स्किन निकली हुई दिखाई देती है तो वह अभिषेक को बुरी तरह काट लेती हैं और दांतों के निशान उनके हाथों पर बन जाते हैं वह जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

अभिषेक, जिया से पूछते हैं कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। जिसके जवाब में एक्ट्रेस कहती है कि शुरुआत उन्होंने की थी और वह बस बदला ले रही हैं। दोनों की यह वीडियो सामने आई है जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है और यह कितनी आगे जाती है, यह देखने वाली बात होगी।