पलक संग लड़ाई पूजा भट्ट को पड़ी महंगी, गुस्साए लोगों ने जमकर किया ट्रोल: Bigg Boss OTT 2 Update
Bigg Boss OTT 2 Update

Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुनीत सुपरस्टार 24 घंटे के अंदर इस शो से एलिमिनेट होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनके जाने के बाद पूजा भट्ट शो की सबसे इंटरेस्टिंग सदस्य में से एक बन चुकी हैं और उनका एटीट्यूड देख दर्शक हैरान हैं।

पूजा भट्ट और पलक की लड़ाई

बीते एपिसोड में मनीषा रानी और जब हदीद के बीच हुई गलतफहमी में पूजा को शांतिदूत बनते हुए देखा गया। हालांकि, उन्होंने यहां पलक और जिया को छोड़ अपनी नई दोस्त मनीषा की साइड लेने का फैसला लिया और कहा कि वह उन दोनों की तुलना में अधिक मैच्योर है। वह बिहार के एक छोटे शहर से हैं और बेबिका के लिए वह बेहतर दोस्त साबित हुई हैं।

पलक ने भी किया पलटवार

Boss OTT 2 Update
Boss OTT 2 Fight

शुरुआत में पूजा की बातें सुनकर पलक हैरान थी क्योंकि किसी ने भी उनसे इस तरह के एटीट्यूड की उम्मीद नहीं की थी। वह अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थी लेकिन पूजा उन्हें चुप करा रही थी। पलक ने कई बार पूजा की बातों को माना है लेकिन इस बार उन्होंने ना झुकने का फैसला लिया और पलट कर जवाब देती दिखाई दी। हालांकि इस दौरान को काफी शांति थी लेकिन पूजा उग्र हो रही थी।

नाराज हुए दर्शक

पूजा भट्ट के व्यवहार से आहत पलक किचन में रो रही थी और जिया उन्हें चुप करा रही थी। यह सब कुछ देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा पूजा पर फूटा है और ट्विटर पर लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी है।

एक यूजर ने लिखा की पूजा किसी व्यक्ति के बारे में 2 दिन के अंदर धारणा कैसे बना सकते हैं।पलक अगर ऊंची आवाज में बोले तो वह नकली है। पर अगर मनीषा ऊंची आवाज में बात करती हैं तो वह असली है यह कैसी बकवास है।

यूजर्स ने उन्हें नाक में दम करने वाला प्रिंसिपल बोला है और कहा है कि वह ज्ञान बांटती हैं और स्कूल की वह प्रिंसिपल है जो बेतरतीब सलाह देते हैं। एक्यूजन ने यह भी कहा कि पहले आप महारानी की श्रेष्ठता से बाहर आ जाए इस महिला को बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...