क्‍या बिगबॉस ओटीटी 2 करण की जगह सलमान करेंगे होस्‍ट?: Bigg Boss OTT 2
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिगबॉस की पॉपुलैरिटी सीजन दर सीजन बढ़ती ही जा रही है। इसकी एक वजह है शो के होस्‍ट सलमान खान। शायद यही वजह है कि ओटीटी पर बिगबॉस को होस्‍ट करने के लिए सलमान खान का नाम सामने आ रहा है। आपको बता दें कि बिगबॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्‍ट किया था। लेकिन इस बार मेकर्स ओटीटी पर बिगबॉस की होस्टिंग की कमान सलमान खान को देने वाले हैं। इसके पिछले सीजन में कई कंटेस्‍टेंट ने नाम कमाया था लेकिन उन्‍हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी कलर्स पर आने वाले बिगबॉस को मिलती है। अब जब ये शो भी सबके चहेते भाईजान करने वाले हैं तो ओटीटी बिगबॉस की पॉपुलैरिटी भी बढ़ने वाली है।

जल्‍द ही ओटीटी बिगबॉस 2 होगा शुरू  

Bigg Boss OTT 2
Bigg Boss OTT 2

दर्शकों को रियलिटी शोज का इंतजार रहता है। खासकर बिगबॉस के घर में कंटेस्‍टेंट्स के बीच होने वाले हाई वोल्‍टेज ड्रामा दर्शकों को खूब भाता है। बिगबॉस ओटीटी पहले सीजन की भी चर्चा उसके कई कंटेस्‍टेंट और उनके प्‍यार तकरार की वजह से खूब हुई थी। जल्‍द ही एक बार फिर ओटीटी पर इस रियलिटी शो को ड्रामे और सलमान के वीकेंड का वार के साथ होने वाली हैं। खबरों की माने तो बिगबॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 29 मई से वूट पर शुरू होने वाला है। तो जल्‍द ही इस शो के जरिए एक बार फिर सलमान घरवालों के साथ साथ दर्शकों से भी रूबरू होने वाले हैं। सलमान की मौजूदगी की वजह से शो की टीआरपी बढ़ने की उम्‍मीद है।

छह हफ्तों तक चलेगा शो

जहां कलर्स पर आने वाला बिगबॉस महीनों तक चलता है वहीं बिगबॉस ओटीटी छह हफ्तों तक चलेगा। इस दौरान कंटेस्‍टेंट्स को घर में बने रहने के लिए अलग अलग तरह के टास्‍क करने होंगे। आपको बता दें जहां पिछले सीजन में घर में बने रहने के लिए जोडियां बनाई गईं थीं। वैसे ही इस बार मेकर्स कंटेस्‍टेंट्स के लिए कुछ अलग प्‍लान करने वाले हैं। हालांकि अब तक इस बार की थीम सामने नहीं आई है।

अर्चना गौतम के भाई ओटीटी पर लगाएंगे तड़का

बिगबॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्‍टेंट अर्चना गौतम के भाई बिगबॉस ओटीटी का हिस्‍सा बन सकते हैं। उन्‍हें बिगबॉस में कुछ दिनों देखने के बाद दर्शकों को बिगबॉस ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए उनको इस शो में शामिल करने की बात चल रही है। यही उम्‍मीद है जैसे अर्चना ने पूरे सीजन घर में एंटरटेनमेंट के साथ अपने अलग अलग रंग दिखाए थे। उनके भाई गुलशन भी ओटीटी बिगबॉस में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यही नहीं मुनव्‍वर फारूकी भी इस शो का हिस्‍सा बन सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।