Bigg Boss fame Edin Rose harassed outside a temple man tried to touch her slapped by her cameraman
Bigg Boss fame Edin Rose harassed outside a temple man tried to touch her slapped by her cameraman

Overview: 'बिग बॉस' फेम एडिन रोज के साथ मंदिर के बाहर हुई गंदी हरकत

'बिग बॉस 18' फेम मॉडल एडिन रोज के साथ राजधानी दिल्ली के एक मंदिर के बाहर छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है।

Bigg Boss fame Edin Rose Harassed Outside a Temple: दिल्ली में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिग बॉस 18′ फेम मॉडल एडिन रोज के साथ राजधानी के एक मंदिर के बाहर छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे एडिन रोज को मंदिर जैसी पवित्र जगह के बाहर एक शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ा। मंदिर के बाहर एक शख्स ने एडिन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इसके बाद, एडिन भी कहां रुकने वाली थीं, उन्होंने उस शख्स को जमकर थप्पड़ लगाए। 

इंतजार की आड़ में हुई बदतमीजी

एडिन रोज उस वक्त मंदिर के बाहर अपने फोटोग्राफर का इंतजार कर रही थीं, जिन्हें पहुंचने में 10 मिनट की देर हो गई थी। उन्होंने सोचा था कि मंदिर के सामने खड़े होना सबसे सुरक्षित होगा, लेकिन उनका यह भ्रम जल्द ही टूट गया। एडिन ने बताया कि उन्होंने एक पूरा सूट पहना हुआ था और वह पूरी तरह से ढकी हुई थीं, लेकिन इसके बावजूद एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की।

एडिन को तीन बार टक्कर मारी

एडिन के अनुसार, उस व्यक्ति ने जानबूझकर उनसे तीन बार टक्कर मारी, बार-बार उनके शरीर को गलत तरीके से छुआ और इस दौरान वह कोई रोमांटिक गाना भी गा रहा था। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि एडिन रोज बुरी तरह से चौंक गईं और सकपका गईं। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन्हें इस तरह के बुरे अनुभव से गुजरना पड़ेगा।

वीडियो में छलका दर्द

इस घटना से आहत एडिन ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी आपबीती सुनाई। उन्होंने उस शख्स की तस्वीर भी साझा की, जिसने उन्हें हैरेस किया था। वीडियो में वह गुस्से और निराशा से भरी नजर आईं। एडिन ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा, “दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या यही है।” उन्होंने सवाल उठाया कि एक मंदिर के सामने, पूरी तरह से ढके होने के बावजूद, अगर एक महिला सुरक्षित नहीं है, तो गलती किसकी है?

एडिन ने बनाया आरोपी का वीडियो

उन्होंने कैमरे में आरोपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह शख्स उन्हें जानता भी नहीं था, फिर भी इतनी घटिया हरकत की। एडिन ने माना कि उनका मन किया कि वह उसके चेहरे पर मुक्का मारें, लेकिन उन्होंने खुद को रोका और ‘सम्मान बनाए रखा’। यह घटना आस-पास मौजूद उनके कुछ फैंस ने भी रिकॉर्ड की।

एडिन के कैमरामैन ने की थप्पड़ों की बरसात

घटना के बाद, एडिन रोज ने मंदिर के एक कर्मचारी को बुलाकर पूछा कि क्या उन्होंने कुछ गलत कपड़े पहने थे, क्योंकि वह पूरी तरह से ढकी हुई थीं। कुछ देर बाद जब उनके फोटोग्राफर पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत उस बदतमीजी करने वाले शख्स को पकड़ा और उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। थप्पड़ खाने के बाद, उस शख्स ने बिना किसी विरोध के तुरंत अपनी गलती मान ली और बोला, “मारो, गलती की है मैंने।” एडिन रोज ने इस घटना को ‘बेहद घिनौना’ बताया और लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक जागरूक और सम्मानजनक होने की अपील की है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...