bigg boss 19 Tanya Mittal claim of being virtuous person has been questioned eating chicken biryani from Neelam plate photo goes viral
bigg boss 19 Tanya Mittal claim of being virtuous person has been questioned eating chicken biryani from Neelam plate photo goes viral

Overview: क्या तान्या मित्तल ने खाई बिग बॉस के घर में चिकन बिरयानी?

शो की शुरुआत में ही तान्या ने जिस तरह से अपने आप को 'सात्विक और शाकाहारी' घोषित किया था, वह अब उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है।

Tanya Mittal Eating Chicken Biryani Viral Photo: ‘बिग बॉस 19‘ के घर में इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां अगर किसी इन्फ्लूएंसर ने बटोरी हैं, तो वो हैं तान्या मित्तल। शो की शुरुआत में ही तान्या मित्तल ने जिस तरह से अपने आप को ‘सात्विक और शाकाहारी’ घोषित किया था, वह अब उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि वह नॉनवेज के बर्तनों को हाथ भी नहीं लगाएंगी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर फैन्स जोर-शोर से दावा कर रहे हैं कि तान्या ने घर के अंदर चिकन बिरयानी का लुत्फ उठाया है। 

बिरयानी खाते हुए वायरल हुआ वीडियो

यह सारा बखेड़ा तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस क्लिप में तान्या मित्तल अपनी दोस्त नीलम की प्लेट से एक-दो बाइट लेती हुई दिखाई दे रही हैं। प्लेट में जो डिश है, उसे लेकर ही बहस छिड़ी हुई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट चुके हैं। पहला गुट पूरी तरह आश्वस्त है कि तान्या ने चिकन बिरयानी खाई है और उनका सात्विक होने का दावा महज एक झूठ था। दूसरा गुट उनके बचाव में उतर आया है। इन सपोर्टर्स का कहना है कि तान्या ने बिरयानी नहीं, बल्कि वेज पुलाव खाया है, जिसमें बड़े सोया चंक्स और सब्जियां थीं, जो दूर से चिकन जैसे लग रहे थे।

अमाल को चिकन खाने के लिए बुलाती दिखीं तान्या

बिरयानी वाला यह वीडियो अभी चर्चा में ही था कि लाइव फीड से एक और क्लिप ने इंटरनेट पर आग लगा दी। इस दूसरे वीडियो में तान्या को-कंटेस्टेंट अमाल मलिक से साफ कहते हुए सुनी गईं, “खा ले चिकन रोटी, मुझे भी भूख लगी है।” इस पर भी उनके समर्थकों ने सफाई दी है कि उन्होंने केवल चिकन दूसरों को ऑफर किया, खुद खाया नहीं। लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इस बयान को ‘डबल स्टैंडर्ड’ का नाम दे दिया है और कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘सात्विक होने का ढोंग रचने’ के लिए खूब लताड़ा है।

पुराने वीडियो में दिखी बिरयानी क्रेविंग

चिकन खाने के इन दावों के साथ ही, तान्या के कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खोदकर निकाले गए हैं। इन पुराने क्लिप्स में तान्या कार में बैठी यह कहती दिख रही हैं कि उन्हें बिरयानी खाने की जबरदस्त क्रेविंग हो रही है। वह अपनी टीम से पूछती हैं कि सबसे बढ़िया बिरयानी कहां मिलती है और फिर लखनऊ जाकर बिरयानी खाने का प्लान बनाती हैं। इन पुराने वीडियोज ने ‘सात्विक’ होने के उनके दावों को और कमजोर कर दिया है।

क्या सच, क्या झूठ?

फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह बहस अब भी जारी है कि तान्या ने नीलम की प्लेट से जो खाया, वह नॉनवेज बिरयानी थी या वेज पुलाव। यह विवाद तब और बढ़ गया जब उनके दुबई जाकर बकलावा खाने और सिर्फ आगरा में ताजमहल के सामने कॉफी पीने जैसे पहले के बयानों पर भी लोगों ने खूब मजाक बनाया।अब तक, न तो तान्या की टीम ने और न ही शो के मेकर्स ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन एक बात साफ है कि तान्या मित्तल इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनी हुई हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...