Bigg Boss 17 Today Episode: 15 अक्टूबर से कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 17 की शुरुआत हो चुकी है और इसमें कहीं जाने-माने चेहरों को भी देखा जा रहा है। टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे यहां अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची है। दोनों फैंस के बीच अक्सर चर्चा में रहते हैं और शो में पहुंचने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे अंकिता, विक्की से नाराज हो गयीं।
क्या था प्रैंक
दरअसल घर में आने के बाद जब सारे कंटेस्टेंट सेटल हो गए थे तब विक्की जैन रिंकू धवन और कुछ कंटेस्टेंट मिलकर प्रैंक करने का प्लान बनाते हैं। यह सभी को इकट्ठा करके यह बोलते हैं कि बिग बॉस ने जो घर में अपनी जगह बदलना चाहता है ऐसा करने के लिए 2 मिनट का समय दिया है उसके बाद सभी लोग दौड़ लगाने लग जाते हैं। हालांकि बाद में यह पता चलता है कि यह एक प्रैंक था ऐसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
विक्की को लगाई बिग बॉस ने फटकार
घर में यह सब होता देखकर बिग बॉस ने विक्की को फटकार लगाई और उनसे कहा कि आपके दिमाग वाले घर में जाना था। बिग बॉस उनसे कहते हैं कि विक्की भैया जब आपको गेम खेलने का इतना ही शौक है तो क्यों अपनी पत्नी अंकित के पीछे-पीछे मकान नंबर एक में गए आपको तो दिमाग वाले घर यानी मकान नंबर दो में जाना था। या आप टेलीविजन पर यह दिखाना चाहते थे कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।
इसके अलावा बिग बॉस विक्की पर कई सारे ताने कसते हैं और यह बातें अंकिता को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी जिसके चलते वह विक्की से नाराज हो जाती हैं। अंकिता विक्की को समझने की कोशिश करती है कि हो सकता है आपके प्रैंक को लोग गलत तरीके से ले और उन्हें ऐसा लगे कि अपने कंट्रोल कर रहे हैं।
