Bigg Boss 17 Contestant Update: हाल ही में सलमान खान ने बिगबॉस 17 का प्रोमो रिलीज किया है। अब इसके बाद से इस शो से जुड़ी खबरें चर्चा में हैं। शो के फार्मेट से लेकर भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार शो में टीवी जगत के कई कपल्स की एंट्री की भी बात सामने आई है। जिसमें सबसे अंकिता लोखंडे की पति विकी जैन के साथ शो में आने की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। बिग बॉस 17 में कई और कपल्स के नाम सामने आए हैं। कोई अपनी गर्लफैंड के साथ शो में शिरकत करने वाला है तो कोई अपने जीवन साथी के साथ। कई ऑन स्क्रीन जोडियां भी इस बार शो में दिखने वाली हैं। तो आइए बताते हैं कौन हैं वो कपल्स जिनकी प्यार और तकरार इस बार शो में आपको देखने को मिलने वाली है।
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
सनाया ईरानी और मोहित सहगल ‘मिले जब हम तुम’ टीवी सीरियल में एक दूसरे के साथ रोमांस करते करते असल जिंदगी में एक दूसरे के जीवन का हिस्सा बन गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी पर एक दूसरे के साथ प्यार की कहानी दिखाने वाला ये कपल एक बार फिर स्क्रीन पर बिग बॉस 17 में साथ नजर आने वाला है। हालांकि इस बार ये किसी स्क्रिप्ट को स्क्रीन पर नहीं दिखाने वाले हैं। उनकी असल जिंदगी की केमेस्ट्री शो में देखने को मिलेगी। इसके पहले भी नच बलिए में दोनों साथ भाग ले चुके हैं।
यह भी देखे-बिग बॉस 17 में ये 12 कंटेस्टेंट ले सकते हैं एंट्री: Bigg Boss 17 Contestant
अंकिता लोखंडे और विकी जैन
पवित्र रिश्ता में अपनी ऑन स्क्रीन प्यार कहानी से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी अंकिता बिग बॉस 17 में भाग लेने वाली हैं। शो में वे पति विकी जैन के साथ हिस्सा लेंगी। अंकिता और विकी की केमेस्ट्री पहले भी ‘स्मार्ट जोड़ी’ में देखने को मिली थी। अंकिता अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेअर करती रहती हैं। इस कपल को सोशल मीडिया पर भी फैंस खूब पसंद करते हैं।
कंवर ढिल्लो और एलिस कौशिक
पांड्या स्टोर के कंवर ढिल्लों के भी बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने की चर्चा चल रही है। खबरों के मुताबिक कंवर अपनी गर्लर्फैंड एलिस कौशिक के साथ शो में भाग ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
नील भट्ट और एश्वर्या शर्मा
‘गुम है किसी के प्यार में’ धारावाहिक में साथ काम कर चुका ये कपल अब इस रियलिटी शो में साथ नजर आने वाला है। हालांकि एश्वर्या शर्मा खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं। एश्वर्या के नाम की चर्चा भी बिग बॉस 17 के लिए हो रही है। वे शो में पति नील भट्ट के साथ कपल एंट्री में करेंगी।
