देश का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस एक बार फिर से वापस आ रहा है। गौरतलब है कि, इसी साल फरवरी में बिग बॉस 14 खत्म हुआ था जिसकी विनर रुबीना दिलैक बनी थीं। जिसके बाद से ही फैंस को शो के 15वें सीजन का इंतजार था और इसी बीच अपकमिंग सीजन को लेकर कुछ अपडेट्स सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस किया था कि 15वें सीजन में कॉमनर्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। तो इस सीजन हमें सेलेब्स और आम लोग बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।

ऑडिशन प्रोसेस

आपको बता दें कि, शो का ऑडिशन प्रोसेस फरवरी में ही शुरू हो गया था। यह प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो गई थी और 31 मई 2021 तक ये चलेगी। मेकर्स शो में इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट्स चाहते हैं इसलिए जिन्हें भी लगता है कि वह शो के लिए परफेक्ट हैं वो अपना ऑडिशन वीडियो शूट करके भेज सकते हैं।

कैसे करें रजिस्टर

रजिस्टर करने के लिए आपको वूट एप डाउनलोड करना होगा या www.voot.com में जाकर भी आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे कुछ डिटेल्ट मांगी जाएंगे जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल अड्रेस और ऑडिशन वीडियो। एक बात ध्यान में रखिए कि, इस ऑडिशन के लिए आपकी उम्र 18 से ऊपर होनी चाहिए। वीडियो 5 मिनट से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए और 50 एमबी से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।

कंटेस्टेंट्स

वहीं अगर कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार मेकर्स शो में एक्स कपल्स को लेकर आना चाहते हैं और साथ ही कॉमनर्स भी जो शायद बतौर जोड़ी ही आएं। इसके अलावा जिन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं वो हैं-

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

अभिनेत्री दिव्यांका को तो आप जानते ही होंगे वही बिग बॉस के इस सीजन में दिव्यांका भी शामिल हो सकती है। वहीं आपको बता दें कि, दिव्यांका फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 11 में पार्टिसिपेट करने के लिए केप टाउन में हैं। मेकर्स ने दिव्यांका और उनके पति विवेक दोनों को अप्रोच किया है हालांकि कपल ने अभी शो को हां कहा है या नहीं, इसका कन्फर्मेशन नहीं है।

नेहा मर्दा

View this post on Instagram

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

टीवी के हिट शो बालिका वधू में काम कर चुकीं नेहा मर्दा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है। नेहा ने कहा कि बायो बबल में शूट करने की वजह से उन्हें लगता है कि वह बिग बॉस के घर का मिनि ट्रायल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि, इस एक्सपीरियंस के बाद अगर मैं बिग बॉस जाऊंगी तो मैं काफी स्ट्रॉन्ग कंटेंडर होंगी और मैं शो जीत भी सकती हूं।

 

सान्या ईरानी

View this post on Instagram

A post shared by Sanaya Irani (@sanayairani)

टीवी एक्ट्रेस सान्या ईरानी भी इस शो में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस को भी इस शो का ऑफर मिला है। आपको बता दें कि, सनाया ईरानी, हिंदी टेलीविज़न की अभिनेत्री है सनाया ने होशियार और साथ ही साथ चुलबुले किरदारों का अभिनय किया हैं। सनाया, एक्ट्रेस के साथ साथ बहुत अच्छी मॉडल भी हैं।

रिया चक्रवर्ती

यह नाम बीते 1 साल से काफी सुर्खियों में है। जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती को भी मेकर्स इस शो में लाने के लिए अप्रोच कर सकते हैं। गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिंकअप को लेकर, जेल, ड्रग्स को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि शो में आकर वो अपने और सुशांत के रिश्ते को बारे में कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं। ड्रग्स केस के बारे में अपनी बात रख सकती हैं। रिया जेल में बिताए दिनों के बारे में भी बात कर सकती हैं।

दिशा वाकानी

इन सब के अलावा अब टीवी का पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फेम दिशा वकानी यानि दयाबेन भी बिग बॉस के इस सीजन में शामिल हो सकती है। गौरतलब है कि, दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं, उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश के लिए छुट्टी ली थी लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं आईं। कुछ वक्त पहले खबर थी कि अब मेकर्स ने उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस को लाने का सोच लिया है।

 

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com