देश का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। साथिया आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की वजह से इस बार बिग बॉस ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर भी रिलीज किया जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी में काफी हंगामे पहले ही हो चुके हैं जिसके चलते आप और हंगामे होने अभी बाकी है। गौरतलब है कि शो में काफी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं। साथ ही इस दौरान कई लोग अपने कनेक्शन बनाते हैं तो कई लोग अपने निर्देशन बिगाड़ देते हैं।

 

आपको बता दें कि बिग बॉस के सीजन में नेहा और प्रतीक का कनेक्शन काफी स्ट्रांग माना जा रहा है हालांकि इनके कनेक्शन को ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन अभी से दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि प्रतीक से पहले नेहा और मिलिंद गाबा का कनेक्शन था। लेकिन उन्होंने अपना कनेक्शन तोड़कर प्रतीक के साथ कनेक्शन कर लिया। जिसके चलते आप इस मामले में नेहा भसीन के हस्बैंड समीर का रिएक्शन सामने आया है। तो चलीए जानते हैं नेहा और प्रतीक की बढ़ती नजदीकियों पर उनके हस्बैंड का क्या कहना था।

 

समीर ने कही चौका देने वाली बात

आपको बता दें कि समीर ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया सबके सामने रखी। समीर ने नेहा की गेम स्ट्रैटेजी पर कहा कि, देखिए जो बिग बॉस के घर जाता है, तो उसका पहला टारगेट यही होता है कि गेम को अच्छे से खेलना और ट्रॉफी को जीतकर आना। रही बात नेहा की, तो पहले हफ्ते तो नेहा को सबकुछ समझने और अडजस्ट करने में लग गए हैं। वहीं दूसरे हफ्ते उनके अंदर इमोशनल तूफान नजर आया,अब तीसरे हफ्ते उन्हें गेम की समझ आ रही है, कहां क्या बोलना चाहिए।

 

समीर ने दिया उदाहरण

इसके आगे नेहा के हस्बैंड समीर ने एक उदाहरण के जरिए समझाते हुए कहा कि, कहने का मतलब यही है कि एक घर में अगर आप दस लोगों को बंद कर दो, तो जो भी वहां के डायनामिक्स हैं। वो असल जिंदगी के होंगे नहीं। वहां की जो लड़ाईयां, दोस्ती, प्यार होती हैं। वो आपस वालों के बीच ही संभव है। इन चीजों को समझने के लिए आपका उस सिचुएशन में होना बहुत जरूरी है। मुझे तो नेहा को देखकर अच्छा लग रहा है, वो अच्छा खेल भी रही हैं।

 

लड़ाई-झड़गा है बिग बॉस की USP

समीर ने आगे कहा कि, मेरी जानकारी में जितने लोग भी बिग बॉस देखते हैं, उनके जेहन में शो को लेकर यही बात है कि लड़ाई-झगड़ा ही इसकी यूएसपी है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि लोगों के लिए यह जरिया भी है, जिससे आपको एक्सपोजर भी मिलता है। सोशल मीडिया पर भी हम स्टोरीज डालते रहते हैं, ऐसे में अगर कोई बड़ा प्लैटफॉर्म मिल जाए, तो इसे मौके की तरह की देखना चाहिए। नेहा को बिग बॉस की टीम एक लंबे समय से फॉलो कर रही थी। उसे लगा कि इस साल जाना चाहिए, तो उन्होंने यह फैसला लिया।

 

समीर ने नेहा से कही ये बात

साथ ही समीर ने बताया कि, नेहा से बस मैंने एक ही बात कही थी कि ये विपासना, साइकोवार्ड और जेल जैसी जगह है, जहां दस क्रिमिनल एक दूसरे से लड़ रहे हैं। वहीं पर इमोशनली वॉलेटाइल सिचुएशन बनेगा क्योंकि आपके पास इससे बच के निकलने का कोई रास्ता नहीं है। न आप किताब पढ़ सकते हैं और न ही फोन व टीवी है। बस उन्हीं लोगों के बीच रहना है आपको, यह आपके अंदर से बेस्ट व वर्स्ट दोनों ही निकालेगा। ये गेम आप खेल नहीं सकते हो क्योंकि गेम आपको खेलता है।

 

नेहा-प्रतिक के कनेक्शन पर कही ये बात

इसके साथ ही समीर ने प्रतीक सेहजपाल से नेहा के कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि, उन दोनों को देखकर तो यही लग रहा है कि दो स्कूल के बच्चे हैं। जो हंस रहे हैं, खेल रहे हैं, कभी लड़ेंगे, तो कभी झप्पी लेंगे। नेहा के जो करीबी हैं, सब जानते हैं कि नेहा ऐसी ही है। बाहर के लोगों को भले शॉक्ड लग रहा हो। वो सबके साथ मस्ती करती है, सबको छेड़ती है, बस उतना ही। वो हार्मलेस है। अगर प्रतीक के फैंस को बुरा लग रहा है, तो फिर ये उनका प्रॉब्लम है। गौरतलब है कि, एक रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों होना चाहिए। वहीं समीर के इस बयान से साफ समझ आता है कि, उनका और नेहा का रिश्ता कितना अटूट है।

 

यह भी पढ़े।

कलावे यानि मौली से जुड़े नियम

 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com