इस भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, कमाई इतनी कि 22 साल बाद भी रिकॉर्ड कायम
आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का काफी बोलबाला है। सालों से लोगों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री काफी चर्चा में है। भोजपुरी सिनेमा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। इस इंडस्ट्री के एक्टर्स और सिंगर अपने गानों और फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटते रहते हैं।
Bhojpuri Movie Record: आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का काफी बोलबाला है। सालों से लोगों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री काफी चर्चा में है। भोजपुरी सिनेमा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। इस इंडस्ट्री के एक्टर्स और सिंगर अपने गानों और फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटते रहते हैं। इनमें से कुछ ने बॉलीवुड और साउथ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार इन दिनों सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि दर्शकों के बीच भी छाए हुए है। इन भोजपुरी एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। भोजपुरी सिनेमा में इन सितारों का जलवा अब तक कायम है। आपने अभी तक सिर्फ कई बॉलीवुड फिल्मों को धुंआधार कमाई करते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी भोजपुरी फिल्म के बारे में बताएंगे। जिसने बजट से कहीं ज्यादा कमाई की थी।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ की जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का दर्शकों के बीच अभी तक जबरदस्त बोल बाला बना हुआ है। इतना ही नहीं इन्हें भोजपुरी दर्शकों से भी खूब प्यार मिला है। फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की जोड़ी नजर आई थी। पहली ही फिल्म से दोनों ने इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था। फिल्म को अजय सिन्हा द्वारा निर्देशित रोमांस-ड्रामा फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी थे।
मनोज तिवारी उस दौरान बड़े स्टार थे लेकिन रानी चटर्जी की ये पहली फिल्म थी। पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार भी बनाया दिया था। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। जिसमें उनकी एक्टिंग को भी लोगों ने खूब सराहा था। आज भी फैंस इसे बड़े चाव से देखते हैं। फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के सुपरहिट होने के बाद लोगों का ध्यान भोजपुरी सिनेमा की ओर गया था। कभी मनोज तिवारी और रवि किशन के नाम से मशहूर हुआ भोजपुरी सिनेमा अब दिनेश लाल निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे स्टार्स के नाम से जाना जाता है। बता दें मनोज तिवारी अब फिल्मों में कम नजर आते हैं। इन दिनों वो राजनीति में अपना नाम चमका रहे हैं। वो बीजेपी सांसद हैं। वहीं रानी चटर्जी अभी भी भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं। जो अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
22 साल बाद भी रिकॉर्ड कायम

वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की 22 साल पहले रिलीज हुई एक रिकॉर्ड ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया। जिसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। 22 साल से मनोज तिवारी इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इनमें एक भोजपुरी फिल्म अमिताभ बच्चन की भी है। 30 लाख रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 35 करोड़ कमाए थे। वहीं 2006 में रिलीज हुई अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित और दीपक सावंत द्वारा निर्मित ‘गंगा’ में अमिताभ बच्चन, हमा मालिनी और नगमा के साथ रवि किशन और मनोज तिवारी नजर आए थे।
