बंजारन महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेशी पर्यटक हुआ हैरान, वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर रोजाना कई अजीबो-गरीब तरह के वीडियो हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। वायरल वीडियो में लोग कभी डांस करते हुए दिखाई देते हैं या फिर वह कुछ ऐसी हरकत करते हुए दिखाई देते जिससे वह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
Desi Women News: सोशल मीडिया पर रोजाना कई अजीबो-गरीब तरह के वीडियो हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। वायरल वीडियो में लोग कभी डांस करते हुए दिखाई देते हैं या फिर वह कुछ ऐसी हरकत करते हुए दिखाई देते जिससे वह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान की एक बंजारन महिला कुछ ऐसा करती है जिसको देखकर किसी को भी हैरानी होगी। राजस्थान की बंजारन महिला इतनी दमदार अंग्रेजी बोलते हुई नजर आती है कि उसकी अंग्रेजी सुनकर वहां मौजूद अंग्रेज लोग भी काफी हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फर्राटेदार अंग्रेजी सुन विदेशी पर्यटक हुआ हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान के पुष्कर का है। वीडियो में बंजारन महिला ऐसी गजब की अंग्रेजी बोलते हुई नजर आती है कि पूछिए ही मत।महिला का नाम सुनीता है। सबसे पहले वह एक विदेशी पर्यटक को नमस्ते कर उसका हालचाल पूछती है। इस पर विदेशी भी नमस्ते कहकर उसका नाम पूछता है।
पर्यटक को महिला को बताती है कि वह रेगिस्तान में प्लास्टिक के टेंट में रहती है और उसके पास अपना कोई मकान नहीं है, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह सबकुछ महिला अंग्रेजी में बताती है, जिससे सुनकर विदेशी पर्यटक हैरान रह जाता है। इसमें एक महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर फिरंगी पर्यटक भी हक्का-बक्का रह जाता है। इस दौरान विदेशी का रिएक्शन देखने लायक है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेश पर्यटक भी हैरान हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विदेशी पर्यटक की इस दौरान प्रतिक्रिया देखने लायक है। सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, देसी अंदाज और विदेशी भाषा का ऐसा मेल शायद ही पहले देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैंसकि हॉलैंड से आया पर्यटक सुनीता की अंग्रेजी से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने तुरंत कह दिया कि आप बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि उसने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा और न कभी पढ़ाई लिखाई की। वह सिर्फ अभ्यास से अंग्रेजी बोलती है।
लोग महिला की कर रहे हैं तारीफ
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mewadi_vlogger नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। महिला राजस्थान की मशहूर कालबेलिया जनजाति की है, जिसने अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से विदेशी पर्यटक को भी हैरान कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि सुनीता ने साबित कर दिया कि अंग्रेजी सीखने के लिए स्कूल जाने या किसी कोर्स की जरूरत नहीं है। राजस्थान के पुष्कर मेले में यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करने वाले ने लिखा है- ‘देसी अंदाज और विदेशी भाषा का ऐसा मेल शायद ही पहले देखा होगा!’
