50 हजार बांसों से बना हुआ है ये अनूठा ब्रिज, बारिश में हटा दिया जाता है: Bamboo Bridge Cambodia
Bamboo Bridge Cambodia

अनोखा ब्रिज अपनी संरचना के कारण है मशहूर

ब्रिज को लेकर एक परंपरा यह है कि इसे बारिश के मौसम में हटा दिया जाता है।

Bamboo Bridge Cambodia: 50 हजार बांसों की मदद से पानी के ऊपर बना ये ब्रिज कंबोडिया की मेकोंग नदी पर बना है। यह अनोखा ब्रिज अपनी संरचना के कारण दुनियाभर में मशहूर है, जिसकी लंबाई 3300 फीट है। बांस के डंडो से बने इस ब्रिज से कार, मोटरसाइकिल और ट्रक तक गुजरते है। यह ब्रिज कामपोंग चाम और कोह पेन द्वीपों को जोड़ता है। इस ब्रिज को लेकर एक परंपरा यह है कि इसे बारिश के मौसम में हटा दिया जाता है, ताकि नदी की बाढ़ इन बांसों को बहा न लें। जब यह पुल हटाते हैं, तो नाव से आना-जाना किया जाता है। मौसम के अच्छा होने पर हर साल यह फिर से तैयार किया जाता है।

अगर आपको लगता है कि इस ब्रिज पर लोग मुफ्त में जा सकते हैं, तो ऐसा नहीं है। यहां से गुजरने के लिए शुल्क देना होता है और वो भी 2 रुपये। विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क चालीस गुना ज्यादा लिया जाता है।