Mahakumbh Viral Video
Mahakumbh Viral Video

भोजपुरी गाने पर बाबा ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा, स्टार पवन सिंह भी पड़े फीके

महाकुंभ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई नाचने को मजबूर हो जा रहा है। बाबा भोजपुरी गाने पर वीडियो में एकदम मस्त होकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इस बार महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ऐसे में महाकुंभ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस बार महाकुंभ में कई लोगों ने सुर्खियां बटोरी तो कई खूब वायरल हुए। इस समय महाकुंभ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई नाचने को मजबूर हो जा रहा है। बाबा भोजपुरी गाने पर वीडियो में एकदम मस्त होकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साधु बाबा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस काजल रघवानी के सुपरहिट सॉन्ग ‘हमरो जवानिया’ पर अपनी ही मस्ती में मगन होकर नाच रहे हैं। महाकुंभ में बाबा को किसी से कोई लेना-देना नहीं है। बाबा ने वीडियो में काले कपड़े धारण किए हुए और भोजपुरी गाने पर अपने डांस से कमाल कर दिया है। अब लोग भी बाबा के डांस को एन्जॉय कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बाबा के डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मेरा फेवरेट अघोरी बाबा’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बाबाजी फुल मूड में हैं’. तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘पूरे कुंभ में सबसे ज्यादा मनोरंजन यही बाबा करवा रहे हैं’. चौथे यूजर ने लिखा है, ‘मजे की जिंदगी तो यह बाबा जी रहे हैं’. पांचवें यूजर ने लिखा, ‘जिसकी मस्ती जिंदा, उसकी हस्ती जिंदा’. अब बाबा के डांस का लोग ऐसे ही लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

महाकुंभ जो दुनिया का सबसे बड़ा जन समागम माना जाता है। 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। यह मेला न सिर्फ आध्यात्मिक महत्व का है, बल्कि छोटे व्यवसायियों के लिए भी अवसरों से भरा है। यहां साधु-संत, कल्पवासी और तीर्थयात्री गंगा, यमुना और मिथिक सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने आते हैं। महाकुंभ में अलग-अलग संप्रदाय और अखाड़ों के संत पहुंच रहे हैं। इस बीच कई संत और साधु सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

जब से महाकुंभ की शुरुआत हुई है, तभी से रोजाना ही कोई न कोई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई दिनों से हर्षा रिछारिया और आईआईटी वाले बाबा को लेकर चर्चा हो रही है। मोनालिसा के महाकुंभ में कई वीडियो वायरल हुए। मोनालिसा तो इतनी ज्यादा वायरल हो गई हैं कि उन्हें अब फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिला है। ऐसे कई लोग हैं जो अब खूब फेमस हो गए हैं। अब नया वीडियो एक बाबा का है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई नाचने को मजबूर हो जा रहा है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...