केएल राहुल ने पत्नी अथिया की मीम  के सहारे की तारीफ़: Athiya Shetty Latest Picture
Athiya Shetty Latest Picture

Athiya Shetty Latest Picture: क्रिकेटर केएल राहुल ट्रेंडिंग मीम्स से शायद कुछ ज्यादा ही हिले-मिले रहते हैं। आजकल वर्ल्ड कप के मैच चल रहे है और इंडिया सभी मैच में कमाल कर रही है। उसी के साथ कमाल कर रहा है राहुल का अपनी पत्नी की तारीफ में किया हुआ मीम कमेंट। 

अथिया ने शेयर की फोटो

अथिया ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  शेयर कीं, जिसमें उन्होंने नीले दुपट्टे के साथ एक खूबसूरत पीला और सुनहरा कुर्ता सेट पहना हुआ था, जिसमें एक स्टेटमेंट नेकलेस और  स्टड इयररिंग्स के साथ कुर्ता सेट को का पूरा लुक दिया गया था। जैसे ही अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालीं, उनके पति केएल राहुल अपनी पत्नी की खूबसूरती की तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक पाए, अथिया की पोस्ट पर एक प्यार भरा कमेंट करते हुए, उन्होंने लिखा की कि वह “बिल्कुल वाओ जैसी दिख रही है”, जो कि एक वायरल मीम है। अथिया ने अपने पति की तारीफ के जवाब में चिढ़ाते हुए कहा, “राहुल मैं तुम्हें सुन सकती हूं,”।

इस पर दीपिका पादुकोण की वायरल रील ट्रेंड में है

केएल राहुल के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी ऑनलाइन ट्रेंड वैगन में शामिल हुए । दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस वायरल ट्रेंड को अपनाया।

कॉफ़ी विद करण में होगी क्रिकेटर्स की  वापसी

इस बीच, निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 में क्रिकेटरों की वापसी पर इशारा दिया है। विशेष रूप से सीजन 6 में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या वाले एपिसोड को याद करते हुए, करण ने एक बार फिर क्रिकेटरों को इनवाइट करने की इच्छा जाहिर की है।