रहस्‍यमयी हत्‍याओं के पीछे ‘असुर’ को ढूंढते अरशद की इस दिन हो रही है वापसी: Asur 2
Asur 2

Asur 2: अरशद वारसी की साल 2020 में आई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज ने अरशद को कॉमेडी से अलग सीरीयस एक्टिंग में खुद को साबित करने का मौका दिया। इसके पहले सीजन की सफलता के बाद से ही दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है। अरशद वारसी और बरून सोबती साइंस, धर्म और रहस्‍यों से भरी क्राइम सीरीज के अगले सीजन ‘असुर 2’ के साथ जल्‍द ही लौट रहे हैं। इस सीजन में दर्शकों को एक बार फिर से ‘असुर’ को पकड़ने के लिए अरशद वारसी जी जान लगाते दिखने वाले हैं। वहीं बरून और अरशद के बीच असुर को लेकर मतभेद भी बढ़ते दिखेंगे। ‘असुर 2’ का प्रोमो रिलीज होने के बाद से दर्शकों का उत्‍साह दोगुना हो गया है। मेकर्स ने प्रोमो के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

‘असुर 2’ का प्रोमो है सस्‍पेंस से भरपूर

YouTube video

असुर 2 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में इस सीजन में एक बार फिर असुर और उसे रोकने वालों के बीच युद्ध की झलक देखने को मिलती है। अरशद असुर को पकडने के लिए बेचैन हैं और बरून इस बार उनके सामने खडे हैं। अरशद और बरून के दमदार डायलॉग प्रोमों में देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में भी एक रहस्‍मयी किरदार जो खुद को असुर मानता है वो हत्‍याएं करता है। महायुद्ध शुरू हो चुका है जिस दुनिया को आप जानते हैं वो बदलने वाली है। इस बार आप कुछ नहीं कर पाओगे। कभी मुखौटे में छुपा रहस्‍यमी चेहरा कभी दुनिया को बदलने की बातें ऐसे सस्‍पेंस के बीच अरशद और बरून के आपसी तकरार दर्शकों में सीरीज के प्रति और भी उत्‍सुकता बढा रही है।

क्‍या थी कहानी पहले सीजन की

असुर की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द गिर्द घूमती है जो खुद को असुर मानता है और उसी तरह हत्‍या करता है। सीबीआई आफिसर धनंजय (अरशद वारसी) और फॉरेंसिक एक्‍स्‍पर्ट निखिल (बरून सोबती) उस असुर के पीछे हैं। असुर जो हत्‍याएं करता है उसके पीछे अपने अलग ही लॉजिक होते हैं। जिस तरह वो हत्‍याएं करता है वह दिल दहला देने वाली होती है। असुर को पकडने और हत्‍याओं को रोकने के इस खेल में इंस्‍पेक्‍टर बने शारिब हाशमी की जान चली जाती है। सीबीआई ऑफिसर धनंजय को सस्‍पेंड कर दिया जाता है और निखिल को शक रहता है कि धनंजय ही असुर है। इसी मोड पर पहला सीजन खत्‍म हुआ था। सीजन 2 में भी निखिल धनंजय पर शक करता नजर आ रहा है जबकि असुर अभी भी बाहर खला घूम रहा है और वो एक बार फिर से मौत का खेल शुरू करने वाला है।

कब और कहां हो रही रिलीज

‘असुर 2’ 1 जून को जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम होगी। इस सीजन में अरशद वारसी और बरून सोबती के अलावा रिद्धी डोगरा, मियांग चेंग, गौरव अरोडा , अमेय वाघ, अनुप्रिया गोयंका मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।  

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...