round egg viral video
round egg viral video

आपने अंड तो जरूर खाए होंगे, लेकिन क्या आपको कभी परफेक्ट गोल अंडा मिला है। एक नॉर्मल अंडा ओवल शेप का होता है। लेकिन क्या आपने कभी पूरी तरह से गोल आकार के अंडे के बारे में सुना या देखा है? हाल ही में, ऑनलाइन शेयर किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस क्लिप को एक पत्रकार जैकलीन फेलगेट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

वूलवर्थ्स में फिशरमैन्स बेंड से मिले एक कार्टन में उन्हें यह असामान्य अंडा मिला। जैकलीन भी इस अंडे को देखकर हैरत में आ गई थी। शायद आपको ये पता ना हो कि एक गोल अंडा मिलने की संभावना एक अरब में एक होती है। आपको बता दें कि जो आखिरी गोल अंडा मिला था, वह 1,400 डॉलर में बिका था।

नेटिज़न्स ने के रिएक्शन भी बहुत ही शानदार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोग 1,400 डॉलर में अंडे खरीद रहे हैं? यह अंडे की बर्बादी है।”

अब आप बताइए क्या आप इस सबसे महंगे और गोल अंडे को खाना पंसद करेंगे।