Viral Elephant Video: गोलगप्पा लाखों लोगों के लिए बेहद मशहूर स्ट्रीट फूड के तौर पर जाना जाता है। गोलाकार से बने गोलगप्पों को मुंह में रखते ही इसका स्वाद जुबां पर घंटों तक टिका रहता है। आप जानकर हैरान होंगे कि हाथियों को भी गोलगप्पे बेहद पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो के मुताबिक हाथी को गोलगप्पे खाते देखा जा सकता है। असम के तेजपुर के इस विडियो में हाथी को गोलगप्पे खाते हुए देख लोग बेहद हैरान नजर आ रहे हैं।
हाथी के नजदीक खड़े अन्य लोग अपनी बारी इंतजार करते हुए भी देखे गए। हैरान करने वाली बात ये है कि गोलगप्पों का स्वाद हाथी को खूब भा रहा है और वो एक के बाद एक कई गोलगप्पों को खाता चला गया। इस नजारे को देखने के लिए आसपास लोगों की खासी भीड़ जुट गई।