आज के समय में हर क्षेत्र में तकनीक को लेकर काफी तरक्की हो चुकी है। कभी किसी ने सोचा भी न था कि दूर दूराज तक फैले खेतों में होने वाली खेती कभी दीवारों पर भी होने लगेगी। हम बात कर रहे हैं, दुनिया के एक ऐसे देश की जहां धान और गेहूं के साथ.साथ सब्जियां भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। यह तकनीक अब धीरे.धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक को वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती करना कहा जाता है। वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती करने वाले देश का नाम इस्रायल है। दरअसल, इस्रायल और अन्य कई देशों में खेती लायक जमीन की काफी कमी है और इसी समस्या से निजात पाने के लिए वहां लोगों ने वर्टिकल फार्मिंग को अपना लिया है। वर्टिकल फार्मिंग के तहत पौधों को गमलों में छोटे.छोटे यूनिट्स में लगाया जाता है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि पौधे गमलों से गिरें न। इन गमलों में सिंचाई के लिए भी विशेष प्रबंध किया जाता है।
यह भी पढ़ें –मेरा नाम है समोसा
