दक्षिण कोरिया के आर्किटेक्ट योंग जू ली अपनी सारी डिज़ाईंस की प्रेरणा के लिए प्रकृति की ओर देखते हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के हैंगगैंग पार्क के लिए बेंच डिज़ाईन करने का उन्हें आर्डर मिला और उन्होंने पेड़ की जड़ों की तरह इसे डिज़ाईन किया। 30 मीटर व्यास में फैली इस बैंच का डिज़ाईन थ्री डी तकनीक से किया है। इसमें लगी बेंच में कुर्सी टेबल के अलावा लेटने के लिए भी जगह बनाई गई है। योंग का ये डिजाईन हैंगगैंग आर्ट काम्पिटीशन में विजेता रही था। योंग इसी तरह ब्लाक्स के साथ प्रकृति केंद्रित डिजाइन के लिए मशहूर है।