पौलेंड ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ की भूलभुलैया, 10 टेनिस कोर्ट से भी बड़ी: Snowland Park
Poland Snowland Park

पौलेंड के जैकोपेन में स्नोलैंडिया विंटर थीम पार्क

यह क्षेत्र विंटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ पर्यटन के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है और खासकर स्की रिसॉर्ट है।

Snowland Park: पोलैंड के एक छोटे से शहर जैकोपेन के स्नोलैंडिया विंटर थीम पार्क में बनीं दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ की भूलभुलैया देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह क्षेत्र विंटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ पर्यटन के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है और खासकर स्की रिसॉर्ट है।

यहां बनी बर्फ की भूलभुलैया 10 टेनिस कोर्ट से भी बड़ी है। भूलभुलैया बनाने के लिए 60,000 से ज्यादा आइस ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसे लगभग 50 कारीगरों ने बनाया, जिन्हें करीब 1 महीने का समय लगा था। उन्होंने एक 16 मीटर लंबा बर्फ का महल भी बनाया है।
रात के समय यहां बहुत अच्छी कलरफुल लाइटिंग से पूरा क्षेत्र जगमगा उठता है।

Leave a comment