ये हैं, स्लोवेनिया के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित स्कोजियन गुफाएं। लंबी और भूलभुलैया जैसी गुफाएं 5800 मीटर लंबी और 209 मीटर गहरी हैं। इसके असाधारण महत्व के कारण युकोस्को ने 1986 में इसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था। इन गुफाओं की चट्टानों के बीच से रेका नदी बहती है, जो आगे जाकर एडरिआटिक सागर में मिल जाती है। इन गुफाओं को देखने के लिए हर साल एक लाख लोग आते हैं। इन गुफाओं में कई दुर्लभ जीवों सहित चमगादड़ों की सात प्रजातियां पाई जाती हैं।