Silver Fern Plant: पेड़ पौधों की अपनी एक अलग दुनिया है, कोई महक में अनूठा है तो कोई आकार में। अब बात करेंगे ऐसे पौधे की जिसकी पत्तियों में विचित्रता पाई गई है। जी हां इस पौधे की पत्तियों को इंसान के शरीर पर छूने से टैटू जैसा निशान खुद ब खुद बन जाता है। जो देखने में काफी खूबूसूरत लगता है। दरअसल, ये पत्ती न्यूजीलैंड सिल्वर फर्न पेड़ की है जो वहां का राष्ट्रीय सिंबल है। पत्ती को जोर से दबाने पर ये टैटू जैसी आकृति हाथों पर बना देता है। न्यूजीलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन के अनुसार देश में 200 प्रजाति के फर्न प्लांट पाए जाते हैं। इस वाले को सिल्वर फर्न इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका निचला हिस्सा सिल्वर रंग का होता है।
Silver Fern Plant: एक ऐसा अद्भुत पौधा जिसकी पत्तियों को महज़ छूने से बनता है खूबसूरत टैटू
