टोक्यो आलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिधु की बेहतरीन एतिहासिक जीत की खुशी में एक शख्स ने शटलकॉक आकार की कार बनाकर सबको हैरान कर दिया। हैदराबाद के रहने वाले सुधाकर ने शटलकॉक कार को पूर्ण रूप से स्क्रैप से तैयार किया है। चालीस हज़ार रूपये की लागत से तैयार की गई इस कार का हैदराबाद के कंट्री क्लब में अनावरण किया गया। आविष्कारक सुधाकर का दावा है कि इसकी अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल को चलाने के लिए एक पुराने 150 सीसी ऑटो.रिक्शा इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस कार को तैयार करने वाले सुधाकर इससे पहले भी क्रिकेट बॉल, क्रिकेट बैट, स्नूकर बॉल और कई तरह के आकार की कारें तैयार कर चुके हैं।